[gtranslate]
Uttarakhand

पहाड़ों में धड़ल्ले से हो रही चोरियां, बेबस नजर आ रही पुलिस

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में पहले कभी ताले नहीं लगाए जाते थे। लेकिन अब यहां दिन-दहाड़े चोरियां हो रही हैं। खास बात यह है कि पुलिस इन्हें रोक पाने में बेबस है। इनका खुलासा भी नहीं कर पा रही है। अभी हाल में पौड़ी जिला मुख्यालय और इसी जिले के महत्वपूर्ण शहर श्रीनगर में चोरियां हुई, लेकिन पुलिस इन चोरियों के खुलासे के लिए अंधेरे मे हाथ पांव मार रही है। बावजूद इसके पुलिस चोरियों का खुलासा नहीं कर पा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामलों में जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
बीते एक माह पूर्व कलेक्ट्रेट की आवसीय कालोनी में चोरों ने दिन दहाड़े नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर लिया था। जिसकी प्राथमिकी भी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं बीते 26 अगस्त को श्रीनगर पीडब्ल्यूडी कालोनी में भी चोरों ने दिन दहाड़े 10 लाख से अधिक के गहनों पर हाथ साफ कर लिया था। घटना के चार माह बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाया है।
पुलिस इस मामले में एक इंच तक आगे नहीं बढ़ पाई है। चोरियों का खुलासा करने में नाकाम पुलिस के प्रति स्थानीय निवासियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। दिन में ही चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपए की चोरी की। इसकी सूचना थाने में देने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन पिछले कुछ समय से चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं और अब तक पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में लोगों का पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासी महेशानंद, गोकर्ण सिंह ने कहा कि चोरियों का खुलासा न होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। वहीं स्थानीय निवासियों मे भय बना हुआ है। वहीं एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि चोरियों के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई है। दबिश भी दी जा रही है। जल्द ही सभी चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD