[gtranslate]
Uttarakhand

भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष की तलाश…

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी है। इन दिनों सभी दावेदार अपनी अपनी लॉबिंग पर लगे है, दावेदारों ने संघ से लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक जैक लगवाना शुरू कर दिया है। जातीय समीकरणों के आधार पर कुमाऊँ से प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है, अब किस ब्राह्मण नेता के चेहरे पर संघ और संगठन की मोहर लगेगी वह समय ही बताएगा। कुमाऊँ से दावेदारों की फेहरिस्त तो बहुत लम्बी है, पार्टी जिन पर भरोसा जता सकती है उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला, लालकुआं विधायक नवीन दुम्का और प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के नाम सामने आ रहे है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व अजय भट्ट को अध्यक्ष पद के लिए दोहरा भी सकता है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव को फतह किया था, जिसको लेकर अजय भट्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गुड बुक में शामिल है। अजय भट्ट की कार्यशैली हमेसा प्रभावशाली रही है, राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें नैनीताल लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मैदान में उतारा, मोदी लहर में अजय भट्ट नैनीताल के सांसद बने। बात प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों की जाय तो उसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की मजबूत दावेदारी है। नवीन दुम्का जो लालकुंआ से विधायक है वह पूर्व में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके है, प्रकाश हर्बोला जो राज्य मंत्री के साथ साथ संघ और पार्टी में लंबे समय से सेवाएं दे रहे है, सीमांत जिले पिथौरागढ़ से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी है। अब देखने वाली यह होगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ताज किसके सर सजेगा और किसको संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD