भाजपा सरकार से नाराज विधायकों की खबर को आम आदमी पार्टी ने राज्य में जनप्रतिनिधियों के उभर रहे आक्रोश पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधा है और सीएम पर भ्रष्टाचार पर लिप्त होने के आरोप लगाए हैं| आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा की वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग दोनों मुख्यमंत्री के पास हैं |लिहाजा जमकर इनमें भ्रष्टाचार हुआ है और जिसके लिए खुद भाजपा के विधायक भी नाराज चल रहे हैं|
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। वही आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम कहने का आरोप लगा रही कांग्रेस पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि भाजपा और कांग्रेस एक ही पार्टी है क्योंकि कोई कहीं से भी जीते आपस में पार्टी बदल लेते हैं| लिहाजा कांग्रेस-भाजपा एक पार्टी है और आम आदमी पार्टी बी पार्टी है।