कोरोना वायरस को हराने के लिए हर देश एकजुट होकर प्रयास कर रहा है। महामारी बन चुके इस वायरस से छुटकारा पाने के लिए हर देश अपने-अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रहा है। पूरे दुनिया के लिए ये एक चुनौती बन चुका है।
इस महामारी से पार पाने के लिए कई सेलेब्रिटीज़, उद्योगपति और खिलाड़ी आगे बढ़कर मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में महान टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने अपने देश स्विट्जरलैंड के जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी राशि दान में दी है।
उन्होंने 10 लाख डॉलर से अधिक राशि दान की है। रोजर 20 बार ग्रैंडस्लैम के चैंपियन बन चुके हैं। उनके साथ ही उनकी पत्नी ने भी बुधवार को इस संकट की स्थिति से निकलने के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक (लगभग 10 लाख 20 हजार डॉलर) की धनराशि दान में दी।
— Roger Federer (@rogerfederer) March 25, 2020
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह सभी के लिए चुनौतीपूर्ण समय है और किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। मिर्का और मैंने ने निजी तौर पर स्विट्जरलैंड के सबसे कमजोर परिवारों के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक दान करने का फैसला किया है।”
— Roger Federer (@rogerfederer) March 25, 2020
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, स्विटरजरलैंड कोरोना वायरस से पीड़ित देशों में नौवें नंबर है। यहां करीब ९ हजार लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। अब तक इस देश में लगभग 86 लोग इसके कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
इससे पहले अलीबाबा के फाउंडर जैक मा ने इस वायरस से निजात पाने के लिए इसकी वैक्सीन बनाने के लिए 100 करोड़ दिए थे। साथ ही अमेरिका को 5 लाख टेस्टिंग किट और 10 लाख फेस मास्क भी उनकी ओर से भेजा गया।
इटली इस वक्त इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली के 18 अमीरों अब तक कोरोना से निपटने के लिए 250 करोड़ रुपए से ज्यादा दान में दिए हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 95 नए मामले सामने आए।
इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 612 हो गई है। वहीं, अब तक इस वायरस से 12 लोगों की जान जा चुकी है। अहमदाबाद में 85 साल की बुजुर्ग महिला ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया।