[gtranslate]
sport

इंग्लैंड के खिलाफ टी – 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

 हमारे देश में क्रिकेट एक ऐसा खेल बन गया है जिसे देश के लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। भारत की इंडियन प्रीमियर लीग  आईपीएल खेलों में सबसे महंगी लीग है। इस लीग से कई ऐसे खिलाड़ी उभरकर आए हैं जो अब  देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में एक ओर जहां भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड से चार टेस्ट  मैचों की सीरीज के 24 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की तैयारियों जुटी है, वहीं टेस्ट सीरीज के बाद 12 मार्च से शुरू होने वाली टी – 20 सीरीज में भारत को इंग्लैंड से पांच टी – 20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान  हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज  के लिए  युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और राहुल तेवतिया को  भारत की 19 सदस्यीय टीम में चुना गया है ।

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए  लगातार बेहतर  प्रदर्शन के बाद यादव को आखिरकार टीम में जगह मिल गई है। मुंबई इंडियंस के लिए  खेलने वाले किशन सफेद गेंद के क्रिकेट में बेहतरीन फार्म में हैं और उन्हें इसका फायदा  मिला। वह ऋषभ पंत के साथ टीम में दूसरे विकेटकीपर होंगे।

हरियाणा के तेवतिया भी आईपीएल में अपने आलराउंडर  प्रदर्शन के बाद टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं ।बांए  हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और मनीष पांडे को टीम से बाहर किया गया है जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

                                                                                                     पांच मैचों की टी – 20 सीरीज :

 

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय  टीम  :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरूण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और शारदुल ठाकुर।

You may also like

MERA DDDD DDD DD