भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पांच टी-20 की सीरीज के दूसरे मैच में रविवार को वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया। इस टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है। शेफाली ने अपनी तूफानी पारी से वेस्टंडीज महिला खिलाड़ियों को धुल चटा दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे हो गई। 15 साल की शफाली वर्मा ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 35 गेंद पर 69 रन की पारी खेली। वहीं स्मृति मंधाना 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। शफाली पिछले ही मैच में सबसे कम्र उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली भारतीय बनी थी।लेकिन उन्होंने इन सीरीज के दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर जैसे खिलड़ियों का भी रिकॉर्ड तोड़ा है ।शेफाली ने 15 साल की उम्र में पहली फिफ्टी मारी जबकि सचिन ने 16 साल में पहली फिफ्टी मारी थी। इतना ही नहीं बल्कि सबसे कम उम्र में टी20 में फिफ्टी मारने के चलते शेफाली ने भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसके चलते उन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन बनाए।
जिसमे चेडीन नेशन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। हिली मैथ्यूज ने 23 और नताशा मैक्लीन ने 17 रनों का योगदान दिया।भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 10 रन पर चार विकेट लिए। यह उनके टी-20 करियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा। शिखा पांडेय, राधा यादव और पूजा वस्त्राकर को एक-एक सफलता मिली। लेकिन यह मैच जब रोमांचक बना जब लक्ष्य का पीछा करने भारतीय टीम मैदान में उतरी।
टीम ने 10.3 ओवर में ही मैच जीत गई। शफाली ने महज 35 गेंद की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। जो सबसे महंगे साबित हुए। वहीं, मंधाना ने 28 गेंद की पारी में चार चौके लगाए। उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था।

