भारत ने दूसरे T20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है। रविवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
New Zealand have won the toss and they will bat first in the 2nd T20I.#NZvIND pic.twitter.com/bd8Xnn6fgU
— BCCI (@BCCI) January 26, 2020
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 132 रन बनाए। भारत उसके जवाब में 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। यह पहली बार है कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो T20 मैच में जीते हासिल की।
https://twitter.com/imVkohli/status/1221379787597307910
न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने बहुत अच्छी शुरुआत की। उन्होंने 20 गेंदों में 33 रन की पारी खेली और पांचवें ओवर में आउट हो गए। लेकिन इसका फायदा न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नहीं उठा पाए। 9वें ओवर में कॉलिन मुनरो को शिवम् दुबे ने आउट कर के दूसरा झटका दिया।
Big wicket!
Guptill looks to go down the ground again, but gets this one off the toe as it flies straight to Kohli at mid-off who takes a smart catch.
Live – https://t.co/q1SS955DVL #NZvIND pic.twitter.com/QGhPsrPs4C
— BCCI (@BCCI) January 26, 2020
रविंद्र जडेजा ने 13वें ओवर में कोलिन डी ग्रैंडहोम को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। ग्रैंडहोम 3 रन ही बना सके। पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले कप्तान केन विलियम्सन इस मैच में केवल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत ने अपने किफायती गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 132 रनों पर रोक दिया।
रवींद्र जडेजा ने अपने चार ओवरों में मात्र 18 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। इसके अलावा शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिले। मोहम्मद शमी के चार ओवरों में केवल 22 रन दिए। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
https://twitter.com/ICC/status/1221350700891983872
इसके जवाब में उतरी भारतीय की शुरूआत उतनी अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम ने आठ रन के स्कोर पर ही रोहित शर्मा आउट हो गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली भी 39 के स्कोर पर आउट हो गए। वह अपने 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
कोहली के बाद आए पिछले मैच के अर्धशतक पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर। राहुल और श्रेयस अय्यर ने 44 रन और साथ ही तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी करके भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिए।
https://twitter.com/ICC/status/1221373595051601920
राहुल ने 50 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के जड़े। जबकि अय्यर ने 33 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए। शिवम् दुबे चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद लौटे।
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (टी-20 इंटरनेशनल सीरीज)
1. भारत बनाम न्यूजीलैंड-2 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज (2008-2009)-न्यूजीलैंड 2-0 से जीता
2. भारत बनाम न्यूजीलैंड-3 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज (2018-2019)-न्यूजीलैंड 2-1 से जीता
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (टी-20 इंटरनेशनल मैच)
1. भारत बनाम न्यूजीलैंड-25 फरवरी 2009-क्राइस्चर्च-न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता
2. भारत बनाम न्यूजीलैंड-27 फरवरी 2009-वेलिंगटन-न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता
3. भारत बनाम न्यूजीलैंड-6 फरवरी 2019-वेलिंगटन-न्यूजीलैंड 80 रनों से जीता
4. भारत बनाम न्यूजीलैंड-8 फरवरी 2019-ऑकलैंड-भारत 7 विकेट से जीता
5. भारत बनाम न्यूजीलैंड-10 फरवरी 2019- हेमिल्टन-न्यूजीलैंड 4 रन से जीता
6. भारत बनाम न्यूजीलैंड-24 जनवरी 2020-ऑकलैंड-भारत 6 विकेट से जीता
7. भारत बनाम न्यूजीलैंड-26 जनवरी 2020-ऑकलैंड-भारत 7 विकेट से जीता