[gtranslate]
sport

खत्म हुआ दशकों का सूखा

फीफा वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में शिकस्त देकर वर्ष 1986 के बाद यानी 36 सालों का सूखा खत्म कर दिया है

का फाइनल हमेशा याद रखा जाएगा। बीते 18 दिसंबर को खेले गए इस फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। कांटे के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली। इस जीत के साथ अर्जेंटीना का 36 सालों का सूखा खत्म हो गया है। जीत के साथ अर्जेंटीना को ट्रॉफी तो मिली ही साथ ही करोड़ों रुपए भी मिले। वहीं फ्रांस की टीम फाइनल में हारकर भी मालामाल हो गई।

अर्जेंटीना और फ्रांस को मिले इतने रुपए
कतर में आयोजित किए गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पैसों की बरसात हुई और सभी 32 टीमों को कुछ न कुछ जरूर दिया गया। फीफा द्वारा हर स्टेज के लिए अगल-अलग प्राइज सेट किया गया था जो कि उस हिसाब से दिया गया। चैंपियन अर्जेंटीना की टीम को 347 करोड़ रुपए इनाम के रूप में मिले। यहां हारने वाली फ्रांस की टीम भी 248 करोड़ रुपए घर ले गई। फाइनल मैच खेलने वाली अर्जेंटीना और फ्रांस की टीम को कुल 595 करोड़ रुपए मिले।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को मिले इतने पैसे
इस टूर्नामेंट में जहां अर्जेंटीना की टीम नंबर 1 रही और फ्रांस की टीम नंबर 2 रही वहीं तीसरे नंबर पर क्रोएशिया रही जिसे 223 करोड़ रुपए दिए गए। वहीं, पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली मोरक्को की टीम चौथे स्थान पर रही और इस टीम को 206 करोड़ रुपए मिले।

रोनाल्डो की टीम को मिले 140 करोड़ रुपए
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में ब्राजील, नीदरलैंड, पुर्तगाल, इंग्लैंड बाहर हो गई थी। इन सभी टीमों को 140 करोड़ रुपए दिए गए। इसके अलावा अमेरिका, सेनेगल, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, स्पेन, जापान, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया की टीम अंतिम 16 में हारकर बाहर हुई थीं। इन सभी टीमों को 107 करोड़ रुपए इनाम के रूप में दिए गए। ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर होने वाली कतर, इक्वाडोर, वेल्स, ईरान, मैक्सिको, सऊदी अरब, डेनमार्क, ट्यूनीशिया, कनाडा, बेल्जियम, जर्मनी, कोस्टा रिका, सर्बिया, कैमरून, घाना, उरुग्वे की टीम को 75 करोड़ रुपये का इनाम दिया गया।

गोल्डन बूट पुरस्कार
किलियन एम्बाप्पे को गोल्डन बूट से नवाजा गया है, जिन्होंने फ्रांस की पूरे टूर्नामेंट में 8 गोल किए। बता दें गोल्डन बूट उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने में कामयाब होता है।

गोल्डन बॉल पुरस्कार
इस फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी को गोल्डन बॉल से नवाजा गया है। मेसी ने अपनी टीम के लिए 7 गोल और 3 असिस्ट किए। टूर्नामेंट में महान खिलाड़ी को दी जाने वाली गोल्डन बॉल में एक सब्जेक्ट सेलेक्शन प्रोसेस होती है। फीफा (2022) की तकनीकी टीम कुछ खिलाड़ियों का चयन करता है और विजेता का चयन दुनिया भर के विभिन्न मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों के वोट के आधार पर किया जाता है।

गोल्डन ग्लव का पुरस्कार
इस बार एमिलियानो मार्टिनेज को गोल्डन ग्लव से नवाजा गया। मार्टिनेज ने अर्जेंटीना की तरफ से दो पेनल्टी शूटआउट में बेहतरीन गोलकीपिंग से टीम को जीत दिलाई। इससे पहले फीफा वर्ल्ड कप के महान गोलकीपर के लिए गोल्डन ग्लव पहली बार यूएसए में 1994 संस्करण में दिया गया था। पूर्व सोवियत संघ के गोलकीपर के सम्मान में और बाद में 2010 में, गोल्डन ग्लव को फिर से नामित करने के लिए इसे लेव याशिन पुरस्कार के रूप में स्थापित किया गया था। हालांकि यह भी गोल्डन बॉल की तरह व्यक्तिपरक है।

हार के बावजूद नायकों जैसा स्वागत
विश्वकप के अब तक के सबसे रोमांचक फाइनल में हारने के बावजूद फ्रांस की टीम जब स्वदेश पहुंची तो सेंट्रल पेरिस में हजारों समर्थकों ने उनका नायकों जैसा स्वागत किया। काइलियन एमबापे और उनके साथी स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे दोहा से चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर उतरे। खिलाड़ी उदास होकर विमान से बाहर निकले लेकिन हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने उनका ‘थैंक यू’ और ‘पेरिस लव यू’ जैसे साइन बोर्ड से स्वागत किया।

टीम ने हालांकि इस पर खास ध्यान नहीं दिया। अर्जेंटीना के हाथों फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हारने के कारण खिलाड़ियों के चेहरों पर अब भी उदासी साफ नजर आ रही थी। वे हवाई अड्डे से बसों में सवार होकर प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड पहुंचे जहां हजारों समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। समर्थकों के उत्साह को देखकर टीम का भी उत्साह लौट गया। इसके विपरीत फ्रांस जब 2018 में रूस से खिताब जीतकर लौटा था तो तब टीम की चौंप्स-एलिसीज में इस तरह की परेड नहीं हुई थी। समर्थकों के लिए हालांकि स्वागत स्थल मायने नहीं रखता था क्योंकि वह सर्दियों की सर्द शाम के बावजूद टीम का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। जब खिलाड़ी और कोच डिडिएर डेसचौम्प्स होटल डी क्रिलॉन की बालकनी में आए तो समर्थकों ने ध्वज लहराकर और ‘लॉ मार्सिलाइज’ गाकर उनका स्वागत किया।

साकार हुआ मेसी का सपना
लियोनल मेसी का अधूरा सपना आखिरकार पूरा हो गया है। इस महानायक के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैंपियन बन गया है। अर्जेंटीना ने इससे पहले 1978 और 1986 में खिताब जीता था। पिछले साल कोपा अमेरिका जीतने वाली अर्जेंटीना ने लगातार दूसरा बड़ा खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में मेसी के दो गोल और शूटआउट में तीसरे गोल की मदद से अर्जेंटीना ने किलियन एमबापे की हैट्रिक के बावजूद फ्रांस को हरा दिया। एमबापे विश्व कप में 56 साल में हैट्रिक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने, लेकिन खिताब बचा नहीं सके।
वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही मेसी की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई, जिससे वह 2014 में चूक गए थे। डिएगो माराडोना (1986) के बाद उन्होंने अपनी टीम को विश्व कप दिलाकर महानतम खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

जानिए किस टीम को मिला कितने करोड़ का ईनामः

पोजिशन                                   टीम                                                         डॉलर में                                भारतीय रुपयों में

                                                                                                                  प्राइज मनी                                  प्राइज मनी
विजेता                          अर्जेंटीना                                 42 मिलियन                                348 करोड़
रनर अप                      फ्रांस                                        30 मिलियन                                248 करोड़
तीसरा                            क्रोएशिया                               27 मिलियन                                223 करोड़
चौथा                             मोरक्को                                 25 मिलियन                                207 करोड़
क्वार्टर फाइनलिस्ट       ब्राजील                                   17 मिलियन                                 110 करोड़
नीदरलैंड
पुर्तगाल और इंग्लैंड
ग्रुप स्टेज की टीमें संयुक्त राज्य 13 मिलियन 75 करोड़
अमेरिका, सेनेगल
ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड
स्पेन, जापान, स्विट्जरलैंड
और दक्षिण कोरिया

सबसे अधिक बार विश्व कप खिताब जीतने वाले देश
ब्राजील, पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994, 2002)
जर्मनी, चार बार (1954, 1974, 1990, 2014)
इटली, चार बार (1934, 1938, 1982, 2006)
अर्जेंटीना, तीन बार (1978, 1986, 2022)
फ्रांस, दो बार (1998, 2018)
उरुग्वे, दो बार (1930, 1950)
इंग्लैंड, एक बार (1966)
स्पेन, एक बार (2010)
फुटबॉल के विश्व कप के चैंपियन देशों की सूची
वर्ष 1930-उरुग्वे वर्ष 1934-इटली
वर्ष 1938-इटली वर्ष 1950-उरुग्वे
वर्ष 1954-पश्चिम जर्मनी वर्ष 1958-ब्राजील
वर्ष 1962-ब्राजील वर्ष 1966-इंग्लैंड
वर्ष 1970-ब्राजील वर्ष 1974-पश्चिम जर्मनी
वर्ष 1978-अर्जेंटीना वर्ष 1982-इटली
वर्ष 1986-अर्जेंटीना वर्ष 1990-पश्चिम जर्मनी
वर्ष 1994-ब्राजील वर्ष 1998-फ्रांस
वर्ष 2002-ब्राजील वर्ष 2006-इटली
वर्ष 2010-स्पेन वर्ष 2014-जर्मनी
वर्ष 2018-फ्रांस वर्ष 2022-अर्जेंटीना
विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

1 . मिरोस्लाव क्लोसे (16 गोल, जर्मनी)
2 . रोनाल्डो (15 गोल, ब्राजील)
3 . गर्ड म्यूलर (14 गोल, पश्चिम जर्मनी)
4 . जस्ट फोंटेन (13 गोल, फ्रांस)
5. लियोनेल मेस्सी (13 गोल, अर्जेंटीना)
6. पेले (12 गोल, ब्राजील)
7. काइलियान एमबाप्पे (12 गोल, फ्रांस)
बता दें कि विश्व कप का 22वां संस्करण अब समाप्त हुआ है और हमें अगले विश्व कप के लिए 4 साल और इंतजार करना होगा। 2026 विश्व कप तीन अलग-अलग देशों, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि विश्व कप का 22वां संस्करण अभी समाप्त हो गया है और अगले विश्व कप के लिए 4 साल और इंतजार करना होगा। 2026 विश्व कप तीन अलग-अलग देशों, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा को उत्तरी अमेरिका में 2026 में होने वाले विश्व कप से 11 अरब डॉलर राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। इस विश्वकप में 48 टीमें भाग लेंगी। फीफा परिषद के सामने चार साल का बजट पेश किया गया, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद की गई है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से पुरुष विश्वकप के प्रसारण अधिकारों और प्रायोजन करार के कारण होगी। पिछले महीने कतर में 2019 से 2022 तक के व्यावसायिक चक्र के लिए सात अरब 50 करोड़ डॉलर का राजस्व घोषित किया गया, जो पूर्वानुमानित बजट से एक अरब डॉलर अधिक है।

फीफा 2022 वर्ल्ड कप अवार्ड्स
अवार्ड खिलाड़ी
गोल्डन बूट किलियन एमबापे
गोल्डन बॉल लियोनेल मेसी
गोल्डन ग्लव एमिलियानो मार्टिनेज
फीफा यंग प्लेयर एंजो फर्नांडीज
फीफा फेयर प्ले इंग्लैंड
सिल्वर बूट लियोनेल मेसी
ब्रॉन्ज बूट ओलिवियर गिरौद
सिल्वर बॉल किलियन एमबापे
ब्रॉन्ज बॉल लुका मोड्रिक
टॉप 4 टीमों की रैंकिंगः
विजेतादृअर्जेंटीना
दूसरादृफ्रांस
तीसरादृक्रोएशिया
चौथादृमोरक्को

You may also like

MERA DDDD DDD DD