[gtranslate]
sport

IPL की तर्ज पर अब शुरू होने जा रही शतरंज लीग  

हमारे देश में क्रिकेट एक ऐसा खेल बन गया है जिसे देश के लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। भारत की इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल खेलों में सबसे महंगी लीग है। इस लीग से कई ऐसे खिलाड़ी उभरकर आए हैं जो अब  देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में अब खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही जिससे अब क्रिकेट के अलावा शतरंज में ऐसा ही कुछ होने वाला है।

दरअसल , आईपीएल की तर्ज पर अब शतरंज की लीग शुरू होनी जा रही है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने छह टीमों की लीग कराने का फैसला लिया है। इसके लिए  33 राज्य संघों को  10 लाख रुपए  की मदद की जाएगी। इसके लिए सात सौ ट्रेनरों को तैयार किया जाएगा जो सरकारी स्कूलों में शतरंज को सिखाएंगे। इस संबंध  खेल और मानव संसाधन विकास मंत्रालय से  बात चल रही है।

यह लीग रैपिड और ब्लिट्ज प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें देश और विदेशी के नामी ग्रैंड मास्टर हिस्सा बनेंगे। यही नहीं महासंघ ने चेस ओलंपियाड की मेजबानी हासिल करने को कमर कस ली है। 2026 के ओलंपियाड के लिए बोली लगाई जाएगी, जिसका फैसला इसी साल होगा। अगर अगले वर्ष के ओलंपियाड की मेजबानी से हाथ खीचे जाते हैं तो इसे भी हासिल करने की कोशिश की जाएगी।

महासंघ के नए अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर की अगुवाई में हई आम सभा में यह भी फैसला लिया गया कि शतरंज को स्कूलों का हिस्सा बनाने के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल कराया जाएगा। संजय कपूर ने खुलासा किया कि इसके लिए विश्व शतरंज महासंघ से करार किया गया है।

महासंघ के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए आनंद 

महासंघ ने पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया है। साथ ही उन्हें अपने सलाहकार बोर्ड में शामिल किया है। आनंद का पहले महासंघ के रिश्ता अच्छा नहीं रहा है, लेकिन संजय कपूर की ओर से अध्यक्षता संभालने के बाद सबसे पहले आनंद को भरोसे में लेने का कदम उठाया गया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD