[gtranslate]
sport

चंपावत के बॉबी का हॉकी टीम में चयन

एशिया कप 2022 के बाद भारतीय पुरुष हॉकी और महिला टीमें स्विटजरलैंड में एफआईएच का पहला हॉकी फाइव टूर्नामेंट खेल रहीं हैं। इस दौरान पुरुष टीम को मलेशिया, पाकिस्तान, पोलैंड और स्विटजरलैंड से खेलना है जबकि महिला टीम दक्षिण अफ्रीका, उरूग्वे, पोलैंड और स्विटजरलैंड से खेलेगी। इस टूर्नामेंट में उत्तराखण्ड के चंपावत निवासी बॉबी सिंह धामी का चयन भारतीय सीनियर हॉकी टीम में हुआ है।

राज्य स्थापना के बाद भारतीय सीनियर हॉकी टीम में चयनित होने वाले बॉबी जिले के पहले खिलाड़ी हैं। बॉबी जूनियर विश्व कप में भी भारतीय जूनियर हॉकी टीम की ओर से खेल चुके हैं। उनके कोच और यूएस नगर के उपक्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल के मुताबिक बॉबी अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि बॉबी को हॉकी में हर पोजीशन में खेलने में महारत हासिल है।

बॉबी के भारतीय टीम में चयनित होने पर पूरे प्रदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनके पहले प्रशिक्षक (कोच) प्रकाश सिंह ने उन्हें हॉकी के गुर सिखाए हैं। प्रदेश के संयुक्त खेल निदेशक धर्मेंद्र भट्ट, सतीश कार्की, उत्तराखण्ड हॉकी सचिव किशोर बाफिला, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्राचार्य राजेश ममगाई समेत कई संगठनों से जुड़े लोगों ने भी बॉबी को बधाई दी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD