[gtranslate]

पश्चिमी यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से खफा त्यागी समाज बड़े सियासी बदलाव के संकेत दे रहा है। चर्चा जोरों पर है कि त्यागी बिरादरी जल्द अलग नए राजनीतिक दल की घोषणा कर सकती है। यहां तक कहा जा रहा है कि त्यागी समाज 2024 का चुनाव अपने झंडे पर लड़ने का फैसला ले चुका है। ऐसे में त्यागियों का यह कदम वेस्ट यूपी में भाजपा की नई चुनौती बनेगा। चर्चा है कि अगस्त महीने के अंत तक त्यागी समाज के बड़े नेता मुजफ्फरनगर या नोएडा के मंच से अपनी पार्टी का सार्वजनिक एलान कर सकते हैं। राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी को बिरादरी ने मेरठ के त्यागी हॉस्टल में 6 अगस्त को हुई महापंचायत में सर्वसम्मति से अपना नेता घोषित किया था और 2024 में श्रीकांत त्यागी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। समाज के नेता श्रीकांत त्यागी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलग दल बनाने की बात पर मोहर लगाते हुए कहा, हमें पार्टी बनाने का अधिकार लोकतंत्र ने दिया है। त्यागी समाज पिछले 20 सालों से भाजपा के साथ काम कर रहा है। भाजपा ने हमारे राजनीतिक हक में सेंधमारी की है। समाज के लोग चाहते हैं कि अपनी पार्टी हो। हम अपने झंडे, डंडे के नीचे खड़े हों। हमारी पार्टी का गठन होने जा रहा है। अगर भाजपा हमारी हिस्सेदारी तय नहीं करेगी तो जो भी दल हमें हिस्सेदारी देगा, उसके साथ खड़े होंगे।

You may also like

MERA DDDD DDD DD