[gtranslate]
Sargosian / Chuckles

गांधी फैमिली की भी हट सकती है एसपीजी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से स्पेशल प्रोटेक्शन गु्रप का सुरक्षा कवच हटने के बाद अब चर्चा जोरों पर है कि गांधी परिवार से भी यह सुरक्षा कवच हटाया जा सकता है। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री को स्पेशल प्रोटेक्शन देने के उद्देश्य से बने एसपीजी सुरक्षा बल को राजीव गांधी की हत्या के बाद पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा का जिम्मा भी सौंपा गया था। अटल सरकार के दौरान तीन पूर्व पीएम से यह हटाया गया लेकिन अटल बिहारी को उनकी मृत्यु तक यह सुरक्षा कवच जारी रहा था। एसपीजी एक्ट के अनुसार पूर्व पीएम और उनके परिजनों को पद त्याग के पहले एक वर्ष तक यह कवच मिलता है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रति वर्ष इसका आकलन अवश्य किया जाता है। अब यह आकलन एक वर्ष के बजाए हर तीन महीने में किया जाने लगा है। कानून के अनुसार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 2015 तक ही इस कवच के हकदार थे लेकिन उन्हें 2019 तक यह मिला। अब केंद्र सरकार सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को विशेष रूप से लगातार मिल रहे एसपीजी कवच को हटानें पर विचार कर रही है। गांधी परिवार से दो पूर्व पीएम आतंकी कार्यवाही के चलते अपनी जान गवां चुके हैं। यही कारण है कि इन तीनों को लगातार एसपीजी सुरक्षा हर सरकार ने दी। अब लेकिन खबर है कि केंद्र सरकार इन्हें भी केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा जेड प्लस सुरक्षा घेरे में लाकर एसपीजी प्रोटेक्शन हटा ले। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि इंदिरा गांधी की हत्या सिख अलगाववाद के कारण हुई थी। अब ऐसी कोई समस्या नहीं है। राजीव गांधी को तमिल आतंकी संगठन एलटीटीई ने मारा था। अब एलटीटीई का सफाया हो चुका है इसलिए गांधी परिवार को इन दो संगठनों से खतरा नहीं है। बहुत संभव है कि इसे ही आधार बना गांधी फैमली से यह सुरक्षा घेरा हटा लिया जाए। ऐसे में एसपीजी केवल पीएम मोदी को सुरक्षा देने का काम करेगी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD