[gtranslate]
Sargosian / Chuckles

सोरेन के लिए सिरदर्द बनेंगे सरयू

झारखंड की सियासत में बहुत कुछ चल रहा है। भले ही दूर से स्थिति सामान्य लग रही हो, लेकिन भीतर बहुत कुछ पक रहा है। अब इसके आसार भी नजर आने लगे हैं। खबर है कि झारखंड के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सरयू राय सीएम हेमंत सोरेन को झटका दे सकते हैं। इससे पहले भी उन्होंने भाजपा से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पटखनी दी थी। दरअसल, इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि सरयू राय वापस भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के कारण उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने रघुवर दाव जैसे नेता को करारी शिकस्त दी थी और चुनाव में उन्हें हराकर सीएम सोरेन के साथ हो लिए थे। गौरतलब है कि संघ परिवार की वैचारिक पृष्ठभूमि से आने वाले सरयू राय की करीबी फिर से संघ से बढ़ रही है। उन्हें लगातार संघ के कार्यक्रमों में देखा जा रहा है। जमशेदपुर में हुए विजय दशमी उत्सव में भी वे शामिल हुए थे। इसके अलावा पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बाबूलाल मंडारी जैसे नेताओं से भी उनकी लंबी चर्चा हुई थी। इसके बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी उनकी मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद चर्चा जोरों पर है कि सरयू राय जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD