[gtranslate]
Sargosian / Chuckles

आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ सकते हैं रावण

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। खबर है कि भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आरएलडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसी अटकलें जयंत चौधरी के उस बयान के बाद से लगाई जा रही हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि जल्द ही चंद्रशेखर संसद के अंदर होंगे। उन्होंने यह बात जंतर- मंतर पर भीम आर्मी प्रमुख की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कही है। इस रैली में शामिल होने के लिए चंद्रशेखर ने जयंत चौधरी को न्योता दिया था। जयंत न सिर्फ रैली में शामिल हुए बल्कि वहां जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा। जयंत चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद पर हुआ हमला केवल उन पर नहीं था, बल्कि यह हमला अनुसूचित जाति के लोगों को शांत करने और डराने के लिए हुआ। लेकिन आप डरना मत। आप आगे बढ़ना और दुनिया को ये बता देना की इस देश का संविधान भी आप में से ही एक ने कभी लिखा था। ये लोग नहीं चाहते कि अनुसूचित जाति या आदिवासी समुदाय का कोई व्यक्ति सांसद या विधायक बने। चंद्रशेखर आजाद भी जल्द ही संसद के अंदर होंगे। गौरतलब है कि जयंत चौधरी की आरएलडी का पचिमी यूपी में अच्छा खासा प्रभाव है। वह विपक्ष के गठबंधन इंडिया का हिस्सा भी हैं। बीते दिनों हुए चंद्रोखर पर हमले की सपा मुखिया अखिलेश से लेकर जयंत चौधरी तक ने न सिर्फ निंदा की थी, बल्कि भीम आर्मी प्रमुख से सहानुभूति भी दर्ज कराई थी। सपा के नेता आजम खान चंद्रशेखर से मिलने भी गए थे। जयंत चौधरी ने भी चंद्रशेखर का हाल जाना था। ऐसे में कहा जा रहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर भी विपक्ष को समर्थन कर सकते हैं। अब जयंत के चंद्रशेखर के संसद में होने के बयान के बाद से कयास लग रहे हैं कि वह आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्हें पचिमी उत्तर प्रदेश की कोई सीट दी जा सकती है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD