[gtranslate]

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। खबर है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोरोना संकट के चलते हाहाकार ने रक्षा मंत्री को भारी व्यथित कर डाला है। उनके पास प्रतिदिन सैकड़ों फोन लखनऊ से कोविड के चलते पूरी तरह ध्वस्त स्वास्थ सेवाओं को लेकर आने लगे। राजनाथ सिंह के आॅफिस ने राज्य प्रशासन से बात की लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

ऐसे में रक्षामंत्री ने अपने मंत्रालय के संगठन ‘डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट आॅर्गेनाइजेशन’, डीआरडीओ को तत्काल लखनऊ में 100 बैड का कोविड अस्पताल खोलने का आदेश दे डाला। लखनऊ की जनता अपने सांसद का इसके चलते जमकर गुणगान करती नजर आ रही है। साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार से जनता की नाराजगी भी बढ़ने लगी है। चर्चा जोरों पर है कि 2022 के चुनाव बाद योगी के बजाय राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने पर भाजपा आलाकमान गंभीरता से विचार कर रहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD