यह साल भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। राजस्थान समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते भाजपा अगले एक-दो महीने में राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर सकती है। इसके संकेत भाजपा ने साल की शुरुआत से ही चुनावी रणनीति और संगठन को चुनाव के लिहाज से मजबूत करने की कवायद शुरू कर दिए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा दिल्ली, हिमाचल और पंजाब में हुई हार को लेकर चिंतित और सजग है। इस वजह से राजस्थान समेत आधे दर्जन राज्यों में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। चर्चा है कि राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर चेहरे बदल सकती है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करीब-करीब सहमत भी हैं कि बदलाव किए बिना सफलता की उम्मीद कम ही है। इसकी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की जगह नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। दरअसल सतीश पूनिया का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके चलते भी राजस्थान में चर्चा जोरों पर है कि बदलाव हो सकता है।
खत्म हो सकती है पुनिया की पारी
