[gtranslate]
Sargosian / Chuckles

उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी!

अगले साल होने वाले आम चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस बड़ी योजना बना रही है। प्रदेश में अपनी खोई जमीन तलाशने के लिए कांग्रेस ने हाल ही में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदला है। माना जा रहा है कि अजय राय को यूपी कांग्रेस की कमान मिलने के पीछे कई राजनीतिक कारण हैं। जिसमें सबसे बड़ी वजह प्रियंका गांधी के यूपी से लोकसभा का चुनाव लड़ने के साथ ही पूर्वांचल में कांग्रेस को मजबूत किया जा सके। हालांकि प्रियंका गांधी यूपी की किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगीं इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें चुनाव लड़ाने के लिए कांग्रेस संभावनाओं को तलाश रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने प्रियंका को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अभी तक जिन सीटों का चयन किया है उनमें प्रयागराज, फूलपुर और वाराणसी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इन तीन सीटों में से किसी एक सीट पर प्रियंका गांधी लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। संभावना यह भी है कि प्रियंका रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं क्योंकि सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से 2024 का चुनाव न लड़ने पर विचार कर रही हैं। उनके स्थान पर प्रियंका को रायबरेली से कांग्रेस चुनाव लड़ा सकती है। कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका कांग्रेस के लिए देश भर में प्रचार करती हैं। वह पिछले कुछ समय से यूपी की राजनीति में बेहद सक्रिय भी हैं। अभी कुछ महीनों पहले तक वह कांग्रेस पार्टी की यूपी प्रभारी रही हैं। साथ ही यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष पिछली दो बार से प्रियंका गांधी का करीबी ही बनता रहा है।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD