[gtranslate]
Sargosian / Chuckles

विपक्षी दलों की मुश्किलें बढ़ेंगी

 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन को लेकर सियासी अटकलें शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव की लड़ाई भाजपा ‘भ्रष्टाचार पर की गई कार्रवाई’ के आधार पर लड़ेगी। पीएम के संबोधन से अंदेशा जताया जा रहा है कि विपक्ष के ईडी-सीबीआई के राजनीतिक दुरुपयोग के आरोपों से विचलित हुए बिना भ्रष्टाचारी नेताओं पर कार्रवाई जारी रहेगी। यानी आने वाले दिनों में विपक्षी नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चर्चा इस बात की भी है कि महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री ने यह संकेत दे दिया है कि महिला उन्मुखी योजनाएं आने वाले समय में भी केंद्र सरकार की प्रमुखता में बनी रहने वाली हैं। जो 2024 में सत्ता में वापसी की राह खोल सकती हैं। इस दौरान पीएम ने ‘महिलाओं के सम्मान’ का मुद्दा गंभीरता के साथ उठाया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भी लोग महिलाओं का अपमान कर देते हैं। इससे न केवल महिलाओं का अपमान होता है, बल्कि इससे देश-समाज का विकास भी बाधित होता है। यदि देश को 2047 में एक विकसित राष्ट्र बनने का सपना देखना है, तो महिलाओं की भागीदारी के बिना यह कार्य अधूरा रह जाएगा। अगर महिलाओं को उचित भूमिका दी जाती है तो इससे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प आसान हो जाएगा। इससे यह भी संकेत मिल जाता है कि आने वाले वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं में महिला योजनाएं प्रमुख बनी रहने वाली हैं। जैसे 2019 में भाजपा की सत्ता में वापसी में भी महिलाओं ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD