[gtranslate]
Sargosian / Chuckles

कांग्रेस की शरण में नंद कुमार साय

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के पार्टी छोड़ने और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के फैसले ने राज्य की राजनीति गरमा दी है। साय के इस कदम को प्रदेश में बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो स्वरूप था आज वह बचा नहीं है। नंद कुमार साय तीन बार लोकसभा सदस्य और तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे अविभाजित मध्य प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य के मंत्रियों की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साय ने कहा ‘भारतीय जनता पार्टी का जो स्वरूप था वह आज बचा नहीं है। मैंने अटल जी, आडवाणी जी, सुषमा स्वराज जी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ काम किया है। लेकिन आज मैं भाजपा में साधारण सदस्य था। मुझे किसी दायित्व में नहीं लगाया था। मुझे दायित्व की आवश्यकता नहीं है लेकिन पार्टी काम कैसे करे, इसमें शामिल तो किया जाना चाहिए।’ पार्टी से मुझे बहुत परेशानी नहीं है। दल से कोई दिक्कत नहीं थी। दल कोई महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन सारे लोगों को मिलकर आम लोगों का काम करना चाहिए। पार्टी का यह महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए। मैंने तय किया कि भूपेश जी के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। यहां गरीब, पिछड़े और तमाम प्रकार के लोग हैं, उनके उत्थान का काम हो रहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD