[gtranslate]
हरियाणा में कांग्रेस आलाकमान का बड़ा फैसला कईयों को कतई नहीं सुहा रहा है। खबर है कि अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद अब कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति में जगह दी जा सकती है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष पद से यकायक हटा दी गई किरण चौधरी के भविष्य को लेकर सब खामोश हैं। ज्यादातर कांग्रेसी हैरान हैं कि ठीक चुनाव से पहले चौधरी को हटाने के पीछे कांग्रेस हाईकमान का उद्देश्य क्या है। बहुत संभव है कि अब राज्य विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया जाए। ऐसे में चौधरी के स्थान पर भुपेंद्र हुड्डा की सांकेतिक ताजपोशी ने जहां पार्टी नेताओं को हैरत में डाल दिया है वहीं किरण चौधरी के खफा होने के भी समाचार हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि उनकी बेटी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती है। गांधी परिवार के करीबी तंवर ने हालांकि चुप्पी साध ली है लेकिन उनके भी नाराज होने की बात सामने आ रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD