कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस दौरान वे देश के 12 राज्यों में जाएंगे। अभी तक यह यात्रा दो राज्यों तमिलनाडु और केरल के बाद अब कर्नाटक पहुंच गई, जहां पर राहुल के सामने असली चुनौती शुरू होने वाली है। क्योंकि यहां बीजेपी का शासन है, जो कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी है। कर्नाटक में अगले छह महीने के बाद चुनाव होना है। हालांकि पिछले चुनाव के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार ही बनी थी, जिसके बाद ‘ऑपरेशन लोटस’ हुआ, विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोप लगे और कांग्रेस के हाथ से सत्ता चली गई। जिसके बाद बीजेपी सत्ता में वापस आई। अब जब राहुल की यात्रा कर्नाटक पहुंची है तो यहां चुनौती मिलनी तय मानी जा रही है। दरअसल राहुल की यात्रा अभी तक तमिलनाडु और केरल में थी। जहां उन्हें सीधे चुनौती नहीं मिली थी। क्योंकि तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन की ही सरकार है और केरल में सीपीआई (एम) की सरकार है, जहां कांग्रेस विपक्ष में तो है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर वह कांग्रेस के साथ भी है, इसलिए वहां राहुल को उतनी दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अब कर्नाटक में बीजेपी राहुल को चुनौती जरूर देगी। ताकि राहुल की लोकप्रियता को बढ़ने से रोका जा सके। हालांकि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अभी तक सफल मानी जा रही है। लेकिन कर्नाटक में उनकी इस यात्रा में कई रोड़े आने की आशंका जताई जा रही है।
कर्नाटक में होगी कड़ी परीक्षा
