[gtranslate]

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जितना अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं उतना ही राजनीतिक बयानों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब उन्होंने राजनीति में एंट्री को लेकर भी बड़ी बात कही है। कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर प्रभु श्री कृष्ण की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव में उतरेंगी। इसके साथ ही कयास तेज हो गए हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। पिछले हफ्ते कंगना रनौत ने श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका में मंदिरों के दर्शन किए। इस बार दशहरे के मौके पर भी दिल्ली के लालकिले पर होने वाली मशहूर लव कुश रामलीला में रावण दहन करने कंगना रनौत पहुंची थीं। आम तौर पर यहां प्रधानमंत्री रावण दहन किया करते थे। इस बार कंगना का पहुंचना भी इस ओर संकेत था कि वह पॉलिटिकल एंट्री कर सकती हैं। बताया गया था कि महिला आरक्षण कानून बनने की वजह से इस बार महिला से रावण दहन कराया गया है। कंगना रनौत ने कहा कि 600 साल के संघर्ष के बाद आज राम मंदिर तैयार हो रहा है। भाजपा की वजह से देश को यह दिन देखने को मिला है। उन्होंने कहा, हम बड़ी धूमधाम से मंदिर को फिर से स्थापित कर रहे हैं। यह सनातन धर्म के लिए एक बड़े उत्सव की तरह है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD