झारखंड में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होना है लेकिन पिछले कुछ समय से प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की स्थिति बनी हुई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बन सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो कल्पना सोरेन झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी। कल्पना सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भूमि घोटाला मामले में ईडी अदालत से वारंट की मांग कर सकती है और हेमंत सोरेन को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी होती है तो सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि यह भी चर्चा है कि सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। कहा जा रहा है कि बीते दिनों रांची में हुई विधायकों की बैठक में इसका फैसला लिया गया है।
झारखंड की सीएम बन सकती हैं कल्पना
