[gtranslate]

बीते दिनों राजस्थान के अलवर के शाही परिवार की बेटी की शादी से कांग्रेस पार्टी के राजस्थान विवाद का हल निकलता नजर आ रहा है। राज्य के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की बेटी की शादी अलवर के उनके महल फूल बाग पैलेस में संपन्न हुई। जितेंद्र सिंह अलवर के महाराज हैं और अलवर से सांसद भी रहे हैं। उनकी बेटी की शादी में यूं तो कई दिग्गज शामिल हुए मगर कुछ ऐसे भी राजनीतिक मेहमान थे जो मीडिया और बाकी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इनमें गांधी परिवार के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रमुख रहे। इस दौरान इन प्रमुख मेहमानों के बीच बंद कमरे में लंबी चर्चा भी हुई, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, मुख्यमंत्री गहलोत, जितेंद्र सिंह और सचिन पायलट के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। बैठक काफी लंबी चली और उसके बाद बाहर आए मेहमानों और मेजबान के चेहरे पर थकान नहीं बल्कि एक राहत भरी मुस्कान को लेकर कयास यह लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस को राजस्थान में चल रही गहलोत और पायलट विवाद का हल मिल गया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD