मोदी कैबिनेट के सबसे काबिल मंत्री नितिन गडकरी क्या राजनीति से सन्यास लेने वाले हैं। इस तरह की अटकलें इसलिए लगाईं जा रही हैं क्योंकि उन्होंने मौजूदा सियासी हालात और माहौल को लेकर बड़ी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज के राजनेताओं को शिक्षा, कला जैसी चीजों के विकास के लिए काम करना चाहिए। हमें यह समझना होगा कि राजनीति का मतलब क्या है? क्या यह समाज, देश के कल्याण के लिए है या सरकार में बने रहने के लिए?’ महात्मा गांधी के दौर से राजनीति सामाजिक आंदोलन का हिस्सा रही है, लेकिन बाद में इसका फोकस राष्ट्र और विकास के लक्ष्य की तरफ बढ़ गया। आज जो हम देख रहे हैं, वह 100 फीसदी केवल सत्ता में बने रहने के बारे में है। मैं कभी-कभी राजनीति छोड़ने के बारे में सोचता हूं। राजनीति के अलावा भी जीवन में करने लायक कई चीजें हैं। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि वह राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं।
राजनीति से संन्यास लेंगे गडकरी!
