कोरोना के चलते भले ही पूरा देश ठहर गया हो, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। चूंकि किसी भी प्रकार की राजनीतिक रैली आदि इस समय संभव नहीं इसलिए भाजपा अध्यक्ष ई-रैली के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद करने में जुटे हैं। पार्टी सूत्रों की माने पिछले 40 दिनों में यानी देश में लाॅकडाउन होने के बाद से नड्डा लगभग 100 वीडियो काफ्रेंस अपने कार्यकर्ताओं संग कर चुके है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि नड्डा लगभग चार लाख कार्यकर्ताओं से बात कर चुके हैं। जानकारों की माने तो नड्डा अपना ज्यादा समय बिहार में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में लगा रहे हैं।
फुल एक्शन में नड्डा
