[gtranslate]
Sargosian / Chuckles

बढ़ सकती है देशमुख की मुश्किलें

भ्रष्टाचार और वसूली के मामले में मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ सीबीआई ने सेशन कोर्ट में 59 पेज की चार्जशीट फाइल की है। देशमुख के अलावा उनके निजी सहयोगी संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे के खिलाफ आरोप पत्र फाइल किया गया है। बता दें कि अप्रैल के पहले हफ्ते में सीबीआई ने देशमुख, पलांडे और शिंदे को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने उनके खिलाफ 21 अप्रैल 2021 को ही भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों के बाद उन पर केस दर्ज किया गया था। 20 मार्च 2021 को शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने कुछ मुंबई पुलिस के अफसरों को 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था। इसमें सचिन वझे भी शामिल था। मुंबई पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर सचिन वझे को सीबीआई ने राहत दे दी है। अब उसे सरकारी गवाह बनाया जाएगा। कोर्ट ने वझे के सामने शर्त रखी थी कि माफी के बदले सरकारी गवाह बनकर खुलासे करने होंगे। उसने शर्त स्वीकार कर ली। इससे अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD