बिहार में राजनीतिक रूप से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में जातीय गणना के मुद्दे को लेकर वर्तमान एनडीए सरकार के भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। इस बीच एनडीए के सबसे बड़े घटक दल भाजपा के भीतर की कलह अब सतह पर आ गई है। खबर है कि पद्मश्री से सम्मानित पश्चिम चंपारण के भाजपा विधायक और नरकटियागंज निवासी भागीरथी देवी ने पार्टी की प्रदेश और राष्ट्रीय कार्य समिति से इस्तीफा दे भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल उन्होंने पार्टी नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। इसके बाद से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। उनका कहना है कि संगठन में उनकी कोई पूछ नहीं है। दलित होने के कारण उनकी बातों को नहीं सुना जाता है। शिकायत करने पर कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष उनकी परेशानियों से अवगत हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में विधायक ने राष्ट्रीय कार्य समिति के साथ प्रदेश कार्यसमिति से इस्तीफा देने की बात कही है। नाराज विधायकों का कहना है कि बगहा जिले को केवल दो लोग ही मिलकर चला रहे हैं। जब पार्टी में सम्मान ही नहीं है तो, फिर पद पर बने रहने से क्या फायदा।
सतह पर आई भाजपा की कलह
