[gtranslate]
Sargosian / Chuckles

रोचक होता जा रहा है अकबर बनाम रमणी प्रसंग

पत्रकारों के बीच खबर जोरों पर है कि प्रिया रमणी किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है और जरूरत पड़ने पर अकबर पर आरोप लगाने वाली अन्य महिला पत्रकारों को अदालत में बतौर गवाह पेश करने के लिए प्रिया रमणी ने ऐसी सभी महिलाओं से संपर्क करना शुरू भी कर दिया है। एक जमाने में निष्पक्ष पत्रकारिता के स्तंभ समझे जाने वाले एमजे अकबर से उनकी पार्टी भाजपा भी कन्नी काटती दिख रही है।

 

मोदी सरकार वन में राज्यमंत्री रहते पद से इस्तीफा देने वाले ख्याति प्राप्त पत्रकार-संपादक एमजे अकबर ने खुद के उपर लगे यौन शोषण के आरोपों को भले ही सिरे से नकार दिया हो, आरोप लगाने वाली अपनी पूर्व सहयोगी पत्रकार प्रिया रमणी को मान हानि के आरोप में कोर्ट में घसीट लिया हो, रमणी अपने आरोपों पर न केवल टिकी हुई है, बल्कि अदालत में जमकर अपनी पैरवी भी कर रही हैं।

रमणी की वकील सीनियर एडवोकेट रैबेका जॉन ने दिल्ली के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में अकबर पर अदालत को गुमराह करने का अब आरोप लगा दिया है। उनका कहना है कि अकबर ने मान हानि का मुकदमा केवल प्रिया रमणी पर जानबूझ कर किया ताकि ऐसा आरोप लगाने वाली अन्य महिलाओं को डराया जा सके। रैबेका ने कोर्ट से कहा कि अन्य 15 महिलाओं ने भी अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं लेकिन अकबर ने केवल प्रिया रमणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत को गुमराह करने का प्रयास किया हैं। पत्रकारों के बीच खबर जोरों पर है कि प्रिया रमणी किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है और जरूरत पड़ने पर अकबर पर आरोप लगाने वाली अन्य महिला पत्रकारों को अदालत में बतौर गवाह पेश करने के लिए प्रिया रमणी ने ऐसी सभी महिलाओं से संपर्क करना शुरू भी कर दिया है। एक जमाने में निष्पक्ष पत्रकारिता के स्तंभ समझे जाने वाले एमजे अकबर से उनकी पार्टी भाजपा भी कन्नी काटती दिख रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD