महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव नतीजों ने मरणासन्न पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने का काम किया है। खबर है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी बड़े कांग्रेस नेताओं को एक से आठ नवंबर तक पूरे देश भर में घूम-घूम कर जनता को मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते उत्पन्न विकट परिस्थितियों की बाबत जागरूक करने का निर्देश दिया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इन आठ दिनों में पार्टी पहले 35 स्थानों पर प्रेस कांफ्रेंस कर  मोदी सरकार का कच्चा चिट्ठा सामने रखेगी। फिर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। पार्टी की तरफ से एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खडगे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, अजय माकन, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, मनीष तिवारी और अभिषेक मनु सिंघवी इन प्रेस कांफ्रेस को आयोजित करेंगे। पार्टी में इस बीच एक बड़ी चर्चा का विषय पूर्व  पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं जो इन सबसे अलग विदेश में कहीं एक कोर्स में दाखिला ले चुके हैं। जानकारों का दावा है कि राहुल धीरे-धीरे राजनीति से संन्यास लेने का मन बना चुके हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD