पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों तेजी से अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का विस्तार करने में जुटी नजर आ रही हैं। दीदी ने गोवा, त्रिपुरा और मेघालय में अपने पांव जमा लिए हैं। अब खबर है कि उनका टारगेट महाराष्ट्र है। पिछले दिनों ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें मुंबई में एक प्लॉट आवंटित करे ताकि मुंबई में इलाज करवाने आने वाले पश्चिम बंगाल के नागरिकों के लिए पश्चिम बंगाल सरकार एक गेस्ट हाउस का निर्माण कर सके। उनके इस पत्र के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। चर्चा जोरों पर है कि ममता बनर्जी महाराष्ट्र में भी कांग्रेस भीतर बड़ी तोड़-फोड़ करने वाली हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण इन दिनों ममता के संपर्क में हैं। इतना ही नहीं, ममता के निशाने पर विदर्भ क्षेत्र के बड़े कांग्रेसी नेता नरेश पुगलिया भी हैं। राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके पुगलिया एक बड़े टेªड यूनियन नेता भी हैं। खबर यह भी है कि असंतुष्ट कांग्रेसियों को तृणमूल से जोड़ने का काम ममता के रणनीतिकार प्रशांत किशोर कर रहे हैं।
अब महाराष्ट्र भी ममता के निशाने पर
