व्हाट्सएप की ओर से एंड्रॉयड बीटा वर्जन के लिए लेटेस्ट अपडेट रिलीज किया गया है। इस अपडेट में एनिमेटेड स्टिकेर्स के लिए सपोर्ट दिया गया है। WABetalinfo नाम के एक वेबसाइट ने दावा किया गया है कि लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा अपडेट के बाद इस ऐप में एनिमेटेड स्टिकेर्स फीचर के सपोर्ट की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
अपडेट को डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को व्हाट्सएप ओपन कर किसी भी चैट को खोलना होगा। फिर टाइपिंग बॉक्स के बायीं तरफ में दिए गए इमोजी आईकॉन पर जाना होगा। यहां जाकर आपको नीचे दिए गए स्टीकर सेक्शन को खोलना होगा और पहले से डाउनलोड किए गए स्टीकर पैक के साइड में दिए गए अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिससे मौजूदा स्टिकेर्स पैक अपडेट हो जाएंगे।
व्हाट्सएप ने इससे पहले एक सर्वर लेवल अपडेट रिलीज किया है, जिसमें मौजूदा स्टिकेर्स पैक को अपडेट किया गया है। स्टिकेर्स पैक को यूजर्स को खुद अपडेट करना होगा। जिन पैक को पहले से ही डाउनलोड किया हुआ है, यह अपडेट बटन केवल उन्हीं पैक के सामने दिखाई देगा।
हाल ही में व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा 2.19.275 में एक अपडेट देखा गया था। जिसमें ग्रुप चैट के लिए ‘disappearing Messages’ फीचर था। इस फीचर में ग्रुप एडमिन ग्रुप मैसेज के लिए एक निर्धारित समय चुन सकता है, जिसके खत्म होने के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा।
यह फीचर पुराने मैसेज को डिलीट कर ग्रुप को व्यवस्थित करने में कामगार साबित होगा। इस अपडेट के लिए कहा गया था कि यह फीचर सिंगल चैट और ग्रुप चैट दोनों के लिए रिलीज होगा। लेकिन लेटेस्ट अपडेट के दावे के मुताबिक, ये अपडेट केवल ग्रुप चैट तक ही सीमित रहेगा।