[gtranslate]
Latest news

सामिया नसीम अमेरिका में बनीं जज, किया भारत का नाम रोशन

सामिया नसीम अमेरिका में बनीं जज, किया भारत का नाम रोशन

भारत की बेटियाँ हर क्षेत्र में अपने नाम का झंडा लहरा रहीं हैं।  बेटियां प्रति दिन एक नया इतिहास रच रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, न्याय, प्रशासनिक आदि क्षेत्रों में बेटियों ने सफलता की नई इबारत लिखी है। गोरखपुर की बेटी सामिया नसीम जिसने भारत का परचम गैरमुल्क में फहराया है।

सामिया नसीम यूनाइटेड ऑफ स्टेट अमेरिका में जज नियुक्त की गई है। कामयाबी के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गोरखपुर की बेटी सामिया नसीम ने अमेरिका में जज बनकर गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है।

 

अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने शिकागो के लिए सामिया नसीम को जज के पद पर नियुक्त किया है। सामिया नसीम के पिता खालिद मूलत: गोरखपुर के गीता प्रेस रोड के निवासी हैं।

वे अमेरिका में पेशे से वकील हैं और सामिया की मां होमायरा नसीम प्लास्टिक इंजीनियर हैं। पिता खालिद गोरखपुर के गीता प्रेस रोड के निवासी हैं और अमेरिका में पेशे से वकील हैं।

सामिया ने 2001 में वासिंगटन के सिमंस कॉलेज से कला स्नातक किया।  2004 में जुरिस डॉक्टर की पढ़ाई वाशिंगटन यनिवर्सिटी लॉ स्कूल से पूरी की।

सामिया ने यूके के ऑक्सफोर्ड में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट लॉ एंड रिफ्यूजी लॉ की पढ़ाई की। 2004-2005 से जज नसीम ने वासिंगटन में माननीय जूडिथ एन मैकलुसो के लिए एक कानून क्लर्क के रूप में कार्य किया।

 

 

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD