[gtranslate]
Latest news

दुनिया के टॉप-20 में फोर्ब्स मैगजीन ने रखा कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर का नाम

दुनिया के टॉप-20 में फोर्ब्स मैगजीन ने रखा कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर का नाम

विश्व की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर को 2020 के टॉप-20 शक्तिशाली लोगों में जगह दी है। मैगजीन ने जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार को आगामी दशक का निर्णायक चेहरा बताया है।

पत्रिका ने कन्हैया कुमार को 12वें और प्रशांत किशोर को 16वें स्थान पर रखा है। पहले स्थान पर है राजनीतिक टिप्पणीकार और कॉमेडियन हसन मिन्हाज हैं।

कन्हैया कुमार को लेकर फोर्ब्स ने लिखा है कि वे भविष्य में भारतीय राजनीति के शक्तिशाली चेहरा होंगे। साल 2016 में 32 वर्षीय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता कन्हैया कुमार उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देशद्रोह का आरोप लगा था।

वहीं प्रशांत किशोर के बारे फोर्ब्स मैगजीन ने लिखा कि वे 2011 से एक राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतने में भाजपा की मदद की।

साल 2014 में नरेंद्र मोदी और 2019 में आंध्र प्रदेश में वाईएसआर जगन मोहन रेड्डी की सरकार बनवाने में मदद की। महाराष्ट्र में प्रशांत ने शिवसेना के लिए रणनीतिक भूमिका निभाई।

फोर्ब्स की सूची में पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री सना मारिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का नाम भी शामिल है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD