दिल्ली में आज देश भर के करीब दस हज़ार किसान, मजदूर, सर्विस सेक्टर के कर्मचारी और भूमिहीन कृषि मजदूर रैली कर रहे हैं। ये पहली बार है जब किसान और मजदूर किसी एक रैली में एकजुट होकर हिस्सा ले रहे हैं। किसानों के मार्च के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर जाम की स्थिति है, इसके अलावा कुछ रास्तों पर ना जाने की सलाह दी जा रही है।
वही रैली के चलते कई मार्ग परिवर्तित किये गए हैं। रैली में 25 हजार से ज्यादा किसान शामिल होने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे रामलीला मैदान व संसद मार्ग की तरफ आने से बचेे।
