[gtranslate]
Latest news

छपरा गांधी चौक से नगरपालिका चौक के बीच बनेगा डबलडेकर फ्लाईओवर

देश के सबसे लंबे डबलडेकर फ्लाईओवर का बुधवार को छपरा में शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव समेत जदयू और भाजपा के प्रमुख नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे। छपरा के गांधी चौक से नगरपालिका चौक के बीच यह फ्लाईओवर बनेगा।
देश में अब तक का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर मुंबई में है। इसका उद्घाटन चार वर्ष पूर्व अप्रैल 2014 में हुआ था। यह 1.8 किमी लंबा है, जबकि छपरा में बन रहा डबलडेकर फ्लाईओर करीब 3.5 किमी होगा। इसकी चौड़ाई 5.5 मीटर हाेगी। मुंबई के फ्लाईओवर की सड़कें समानान्तर हैं, जबकि छपरा में बनने वाले डबल डेकर फ्लाईओरवर की सड़कें ऊपर-नीचे गुजरेंगी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD