शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि आप नेहरू-गांधी परिवार के बाहर के किसी कांग्रेसी नेता को मात्र 5 साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष बनाइए, हम मान जाएंगे कि आपके यहां लोकतंत्र है.इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया है. पी चिदंबरम ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी की यादाश्त को सही करने लिए, 1947 के बाद कांग्रेस अध्यक्षों में आचार्य कृपलानी, पट्टाभी सीतारमैया, पुरुषोत्तमदास टंडन, यू एन धेबर, संजीव रेड्डी, संजीवैया, कामराज, निजलिंगप्पा, सी सुब्रमण्यम, जगजीवन राम, शंकर दयाल शर्मा, डी के बरुआ, ब्रह्मानंद रेड्डी, पी वी नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी हैं. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि वो अपने शासनकाल के दौरान हुए राफेल विमान सौदे, बेरोजगारी और किसानों की आत्महत्या पर बात करें.
You may also like
Latest news
प्रदेश की योगी सरकार का तीसरा आम बजट बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पेश करेंगे। वित्त मंत्री ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों...
Read More
Latest news
लखीमपुर खीरी : थाना मितौली क्षेत्र के भीखमपुर मार्ग पर स्थित गांव सरेली और अमृतपुर में मंगलवार को दोपहर आइसक्रीम खाकर करीब 50 बच्चे बीमार...
Read More
Latest news
केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को यहां आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगी। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी। सिंगापुर 12वीं...
Read More
Latest news
यहां जोडा रेलवे फाटक के पास दशहरा कार्यक्रम के दौरान रावण का अधजला रावण का पुतला नीचे गिर गया। इससे मची भगदड़ के कारण...
Read More
Latest news
राहुल गांधी गुरुवार को संघ मानहानि केस की सुनवाई के लिए महाराष्ट्र के शिवड़ी (मझगांव) कोर्ट में पेश हुए। उनके अलावा माकपा नेता सीताराम...
Read More
Latest news
मुंबई आतंकी हमले से जुड़े लोगों की सूचना देने वालों को अमेरिका 35.5 करोड़ रुपए (50 लाख डॉलर) तक का इनाम देगा। वहां के...
Read More