[gtranslate]
Latest news

शोपियां से अगवा पुलिसकर्मी जावेद अहमद की हत्या

कश्मीर के शोपियां जिले से अगवा किए गए जम्मू कश्मीर पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार का शव एक दिन बाद शुक्रवार को कुलगाम के परिवान से बरामद हुआ है। 27 वर्षीय डार को गुरूवार की शाम एक दवा दुकान से अगवा किया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें 27 वर्षीय जावेद अहमद डार का शव शुक्रवार को परिवान कुलगाम में मिला। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि वह फिलहाल इस खबर की पुष्टि कर रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकी अपनी कार में उनके घर वेहिल चटवाटन के पास करीब साढ़े नौ बजे घूम रहे थे। डार पूर्व सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस शालिंदर मिश्रा का पर्सनल सिक्युरिटी ऑफिसर थे

You may also like

MERA DDDD DDD DD