दिल्ली की राजनीति से दूर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने में जुटी बताई जा रही हैं। पार्टी सूत्रों का दावा है कि प्रियंका गांधी ने 2022 के विधानसभा चुनावों तक पार्टी को दुरुस्त करने की ठान ली है। लखनऊ में स्थाई डेरा जमा चुकी प्रियंका गांधी एक सिरे से पार्टी संगठन को खड़ा करती नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी अति सक्रियता के चलते कई पुराने कांग्रेसी नेता बेहद खिन्न हैं क्योंकि उनकी निष्ठा पर प्रियंका के भारी के अविश्वास चलते अब उन्हें कोई पूछने वाला नहीं रहा है। खबर है कि दशकों से पार्टी संगठन कब्जाए ऐसे कई बड़े नेता अब अन्य पार्टियों में जाने का मार्ग तलाशने में जुट गए हैं।
प्रियंका के फोकस में यूपी
