कंगना रनौत भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं। कंगना रनौत तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स कृष 3, क्वीन जैसी धमाके दार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। जहां कई फिल्मों में उनकी एक्टिंग को कई सराहा गया है वहीं उनकी फिल्में लोगों द्वारा न पसंद भी की गई हैं। जिसके चलते उनकी फिल्में हिट कम और फ्लॉप अधिक हुई हैं। उनकी जिंदगी के इस उतार चढ़ाव के चलते एक बार फिर एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों चर्चा में है। उनकी फिल्म ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को रिलीज हुई लेकिन अभी तक वह कुछ करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। उनकी इस फिल्म को लेकर फ़िल्मी गलियारे में काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन दर्शकों द्वारा इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया है। हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं, जब उनकी मूवी फ्लॉप हो रही है। 17 साल के करियर में वो 30 मूवीज कर चुकी हैं, जिनमे से 23 फिल्में फ्लॉप रही हैं। इस पर लोगों का कहना है कि कंगना रनौत को फिल्मों में नहीं खुद पर काम करने की जरूरत है।
बॉलीवुड में ‘क्वीन’ और ‘धाकड़’ नाम से मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री में साल 2006 से एक्टिव हैं। उन्होंने 17 साल पहले ‘गैंगस्टर’ से बतौर लीड डेब्यू किया था। इस मूवी बॉक्स ऑफिस ने बॉक्स ऑफिस पर 12.67 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद उन्होंने ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’, ‘नॉक आउट’ जैसी 30 फिल्में कीं। इसमें से 23 मूवी फ्लॉप रहीं और बाकी की हिट और एवरेज में सिमट गईं। अब 27 अक्टूबर 2023 को आई ‘तेजस’ का भी हाल हो चूका है। दो दिन में इस 60 करोड़ की मूवी ने एक करोड़ से भी काम का कलेक्शन किया है। और इसके पहले आई 9 फिल्मों से 8 फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं। ‘मणिकर्णिका’ को एवरेज बताया गया। नहीं तो वो भी एक तरह से फ्लॉप ही साबित हुई है। इन सबके बीच सवाल ये उठ रहा है कि अच्छा काम करने के बावजूद क्यों कंगना का जादू नहीं चल रहा है। कंगना रनौत की फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि कंगना रनौत की गलतियां उन पर भारी पड़ रही हैं, जिसके कारण उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं।
बहुत ज्यादा वोकल होना
कंगना रनौत जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने काफी बुरे-अच्छे दिन देखे हैं। मेहनती भी हैं। लेकिन कुछ समय से उन्होंने मेहनत करना शायद बंद कर दिया है। सोशल मीडिया पर वह एक्टिव रहती हैं। लेकिन खुद को लेकर नहीं। हर पचड़े पर बोलने के लिए। वह समाज में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। उनसे जुड़ी बात हो या न हो, लेकिन हर मुद्दे पर कंगना को बोलना जरूर होता है जिसके कारण जनता के सामने वह एक अदाकारा कम और बेकार में बोलने वाली जरूर बन गई है। इन सामाजिक मुद्दों पर उनके द्वारा की गई बातें इतनी बेतुकी होती हैं कई बार लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इससे इनकी सामाजिक छवि खराब होती जा रही है। नतीजन अब वो शहद से नीम बन चुकी हैं। ऐसे में दर्शक न तो उन्हें पसंद करते हैं और न ही उनकी फिल्मों को।
राजनीतिक बयानबाजी
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के पक्ष और विपक्ष में भी काफी ऊल-जुलूल बातें करती हैं। किसी के बारे में जरूरत से ज्यादा अच्छा और किसी को कुछ ज्यादा ही नीचा दिखा देती है। कई लोगों ने उन पर वुमन कार्ड खेलना, सहानुभूति लेने जैसे इल्जाम भी लगाएं हैं। कंगना रनौत के हमेशा इस तरह की बयानबाजियां और हरकतों से जनता बोर हो चुकी है। यहां तक की जनता का कंगना को लेकर इस तरह के विचार बन गए हैं कि वह जिस तरह फिल्मों में बोल्ड, स्ट्रांग, समझदार वीमेन का किरदार निभाती वह असल में वह वैसी नहीं हैं। लॉकडाउन के पहले तक, तो भी उनका धंधा अच्छा चल रहा था। लेकिन कोविड-19 के बाद से मामला उन्होंने खुद खराब कर लिया है।
फिल्मों का चयन
बॉलीवुड में अच्छी परफॉरमेंस न होने के बाद कंगना रनौत ने अब साउथ का भी रुख कर लिया लेकिन वहां भी उन्हें नाकामयाबी हो हासिल हुई। साउथ की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ जिसमे कंगना ने अभिनय किया वह भी फ्लॉप ही रही। उन्हें लगा था कि शायद वहां कुछ बात बन जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। देखा जाए तो बीते कुछ समय से कंगना ने ‘धाकड़’, ‘थलाइवी’, ‘पंगा’, ‘जजमेंटल है क्या’ जैसी फिल्मों में काम किया। जिसमें से कुछ बायोपिक, कुछ हिस्टोरिक और कुछ नॉन एंटरटेनिंग रहीं। उन्होंने पर्दे पर रोमांस भी कर लिया लेकिन फिर भी दर्शक नहीं आए। उन्हें और अच्छे से फिल्मों को चुनना होगा। थोड़ा लोगों से बनाकर रखनी होगी। जो हर बात पर मोर्चा खोल देती हैं, वह बंद करना होगा।
सुपीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स
कंगना रनौत इंडस्ट्री में तो सबसे पंगा लेकर रखती ही हैं। बाहरी दुनिया के लोगों को भी नहीं बख्शती हैं। वो दूसरों से खुद को ज्यादा ईमानदार, सच्चा और सुपीरियर दिखाती हैं। उन्हें लगता है कि उनके जैसा इस दुनिया में कोई है ही नहीं। लेकिन अब जब ‘तेजस’ नहीं चल रही है तो वो लोगों से अपील कर रही हैं कि उनकी फिल्म देखें। उन्होंने वीडियो बनाकर कहा है कि अगर लोगों को ‘उरी’, ‘नीरजा’, ‘मैरी कॉम’ जैसी फिल्में पसंद आई हैं, तो उन्हें तेजस भी पसंद आएगी।
केआरके ने किया ट्वीट
इस लिस्ट में पहला नाम वो लम्हें-फ्लॉप, शाकालाका बूम- फ्लॉप, नॉक आउट-फ्लॉप, नो प्रॉब्लम- फ्लॉप, गेम- फ्लॉप, रास्कल्स-फ्लॉप, तेज- फ्लॉप, रज्जो- फ्लॉप, उंगली- फ्लॉप, रंगून फ्लॉप, कट्टी बट्टी-फ्लॉप, सिमरन- फ्लॉप, जजमेंटल-फ्लॉप, थलाइवी धाकड़- फ्लॉप, पंगा- फ्लॉप, तेजस- फ्लॉप और आई लव एनवाई- फ्लॉप।