[gtranslate]
entertainment

लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स, जानिए उनकी दिनचर्या

लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स, जानिए उनकी दिनचर्या

कोरोना वायरस के कारण बॉलीवुड स्टार्स भी घर में कैद हो गए। ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी स्टार घर पर हों। शूटिंग में व्यस्त रहने वाले ये स्टार लॉकडाउन को खूब एंजॉय कर रहे हैं। कोई अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं तो कोई घर में बर्तन धो रहा है। कुछ म्यूजिक सुनकर अपने बोरियत को दूर कर रहे हैं। कुछ स्टार्स अपनी फैमिली को टाइम दे रहे हैं। हर बॉलीवुड स्टार्स की अपनी कहानी। अपने इस खाली समय में कैसे और उनकी क्या है दिनचर्या आपको जाननी है तो चलिए हमारे साथ। आपको ले चलूं बॉलीवुड स्टार्स की गलियारों में।

कार्तिक आर्यन

https://www.instagram.com/p/B-FOolXppS0/?utm_source=ig_web_copy_link

लड़कियों की दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाले कार्तिक आर्यन को अब चाहे चॉकलेटी बॉय कहूं या फिर प्यार का पंचनामा बॉय। कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि कार्तिक के नाम से ही लड़कियां पागल हुई रहती है। लेकिन लॉक डाउन के दौरान कार्तिक आखिर कर क्या रहे हैं। अच्छा तो कार्तिक घर पर रहते हुए घरेलू कामों में हाथ बंटा रहे हैं। लो जी, ये तो घर के भी काम कर लेते हैं। वो भी बर्तन धोने का काम।

बर्तन धो ही रहे थे कार्तिक की, उनकी बहन ने वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम में शेयर भी कर दी। शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ये मत समझना कि ये क्वैरेंटाइन की वजह से है, ये तो घर पर दिखने वाला सामान्य नजारा है।” जिसके बाद कार्तिक ने भी इसे री-पोस्ट किया और कैप्शन में एक लाइन जोड़ते हुए लिखा, “कहानी घर-घर की…#Repost @dr.kiki_”

दीपिका पादुकोण

दूसरा नाम है दीपिका पादुकोण। दीपिका इन दिनों पियानो बजाना सीख रही हैं। दीपिका अपने खाली समय में इंस्टाग्राम पर एपिसोड सीरीज चला रही है जिसमें वो बता रही हैं कि वह क्वारेन्टाइन के समय क्या कर रही हैं। दीपिका ने घर में रहने के पहले दिन अपनी वार्डरोब की सफाई की थी। जिसे उन्होंने पहला एपिसोड बताया था। फोटो शेयर करके दीपिका ने बताया कि वो COVID-19 के चलते घर और वार्डरोब की सफाई कर रही हैं।

उसके बाद दीपिका ने फेस मसाज करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘सीजन 1, एपिसोड 2। COVID-19 के समय में प्रोडक्टिविटी’। इसके साथ दीपिका ने सेल्फ लव और सेल्फ केयर का हैशटैग भी इस्तेमाल किया था। दीपिका ने मसाज करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की थी।

रणबीर सिंह

रणबीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए सवाल-जवाब राउंड खेल खेल रहे थे। ऐसे में एक फैन ने पूछा कि आप अपना क्वारैंटाइन समय कैसे बिता रहे हैं? इसके जवाब में रणवीर ने दीपिका की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर करते हुए बताया, हम खा रहे हैं, सो रहे हैं, एक्सरसाइज कर रहे हैं, फिल्में देख रहे हैं और दीपिका पियानो बजाना सीख रही हैं।

कैटरीना कैफ

https://www.instagram.com/p/B-FEZmEBq73/?utm_source=ig_web_copy_link

कटरीना कैफ भी मुंबई में स्थित अपने घर पर हैं। खाली समय में कटरीना कभी वर्कआउट कर रही हैं तो कभी घर के काम निपटा रही हैं। कुछ दिनों पहले अपने पसंदीदा काम गिटार बजाते हुए भी वीडियो शेयर किया था। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बर्तन धोती नजर आ रही हैं।

कटरीना ने वीडियो में बर्तन धोने का सही तरीका बताते हुए कहा, “चूकिं हाउसहेल्प भी सेल्फ-आइसोलेशन में हैं इसलिए मैं और मेरी बहन इज्जी (इसाबेल कैफ) ने बर्तन धोने का काम करना शुरू किया है। मेरे हिसाब से यह प्रोफेशनल ट्यूटोरियल होना चाहिए। पहले मैंने सोचा कि मैं एक-एक बर्तन पर साबुन लगाकर उसे धोऊंगी और फिर उसे रैक में रखती जाऊंगी लेकिन फिर मैंने सोचा कि इससे अच्छा तो ये है कि सभी बर्तनों को सिंक में डालो, थोड़ा पानी भरने के बाद बंद कर दो ताकि पानी बचे और फिर बर्तनों पर साबुन लगाकर पानी चलाकर एक-एक धोकर रखते जाओ।”

कटरीना के वीडियो पर उनके दोस्त अर्जुन कपूर ने जमकर हँसी उड़ाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो देख कमेंट करते हुए लिखा, “मेरे घर में तुम्हारा स्वागत है, कांताबेन 2.0।”

अमिताभ बच्चन

https://www.instagram.com/p/B-HFCALhFLJ/?utm_source=ig_web_copy_link

शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी अपने घर के जिम में वर्कआउट किया और सेल्फी लेते हुए उन्होंने लिखा, “जिम करना जारी रखें, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, लड़ें, लड़ते रहें और लड़ते ही रहें।”

करीना कपूर

https://www.instagram.com/p/B-HQZZapP7Y/?utm_source=ig_web_copy_link

करीना कपूर अपनी सहेलियों की गैंग मतलब की करिश्मा कपूर, मलाइका अरोरा,अमृता अरोरा और मल्लिका भट्ट दूर रहकर भी मस्ती करते दिखे। इन सभी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिल्कुल एक जैसा फोटो कोलाज शेयर की और उसके साथ एक जैसा कैप्शन भी लिखा। इस कोलाज में ये सभी सहेलियां झपकी लेती दिख रही हैं। कोलाज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “वे दोस्त जो एकसाथ झपकी लेते हैं, उनकी दोस्ती हमेशा बरकरार रहती है।” इसके साथ उन्होंने #happynapping #stayhome #napsinthetimeofquarantine #staysafe जैसे हैशटैग भी लगाए।

You may also like

MERA DDDD DDD DD