बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आये दिन एक नई हिट फिल्म लाते रहतें हैं और अपने फैंस को फिल्म का ज्यादा इंतजार नहीं करवाते हैं। हर साल उनकी तीन -चार फिल्मे रिलीज हो ही जाती है। हाल ही में आयी फिल्म हाउसफुल-4 को लोगो ने खूब पसंद किया और फिल्म काफी तगड़ी कमाई करती नज़र आ रही है| अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है और अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है।
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी हैं| जिस फिल्म का नाम है ‘बेल बॉटम’। खिलाड़ी कुमार ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है,जिसमें वो रॉयल लुक में नज़र आ रहें हैं और 80 के दशक की याद दिला रहे हैं। अक्षय कुमार फिल्म के पहले पोस्टर में कार के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं और बेल बॉटम स्टाइल की पैंट पहनकर चश्मा लगाए हुए दिख रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/B4sKQTsn1UA/?utm_source=ig_web_copy_link
अक्षय कुमार ने अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा है- 80 के दशक में वापस जाने के लिए तैयार हो जाए और रोलर-कोस्टर स्पीड़ राइड पर सवार हो जाइए,यह फिल्म देश के भुलाए जा चुके हीरोज के बारे में है। ‘बेल बॉटम’ 22 जनवरी, 2021 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को रंजीत एम तिवारी डायरेक्ट कर रहें है|
यह भी पढ़े : नवाजुद्दीन को इंटरनेशनल गोल्डन ड्रैगन अवार्ड

