[gtranslate]
  • जर्नादन कुमार सिंह

पिछले कुछ सालों में आपने देखा-सुना होगा कि विदेशी लड़के-लड़कियों को भारतीयों से सोशल मीडिया के जरिए प्यार हुआ और शादी कर ली। बात पश्चिमी संस्कृति की करें तो बीते 6 जुलाई को विश्व किसिंग दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत इक्कीसवीं सदी यानी वर्ष 2000 में यूनाइटेड किंगडम से हुई। किस करना प्यार जताने का एक अच्छा अंदाज है। चाहे वह बच्चे से हो, माता-पिता से हो, भाई-बहन से या अन्य किसी से हो। लेकिन अब किस करना कंट्रोवर्सी पाने का एक जरिया-सा हो गया है

 

सबको अपनी संस्कृति अच्छी लगती है। भले ही वह देश हो या विदेश। चाहे वह फिल्मी सितारे हों या आमजन। कई बॉलीवुड हस्तियां तो हॉलीवुड सितारों या बिजनेस मैन से शादी कर विदेशों में जा बसी हैं लेकिन अपनी मूल संस्कृति नहीं भूल पाईं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ही देख लीजिए। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर-अभिनेता निक जोनस से शादी के बाद भी अक्सर पूजा-पाठ या फैमिली पार्टी में भारतीय परिधान साड़ी में नजर आती रहती हैं।

इससे इतर देखें तो पहले भारतीय विदेशी संस्कृति और लोगों से प्रभावित होकर उन्हें अपनाने लगे थे अब विदेशी हमारे रहन- सहन, संस्कृति और लोगों को अपनाने लगे हैं। पिछले कुछ सालों में आपने देखा-सुना होगा कि विदेशी लड़के-लड़कियों को भारतीयों से सोशल मीडिया के जरिए प्यार हुआ और शादी कर ली। बात पश्चिमी संस्कृति की करें तो बीते 6 जुलाई को विश्व किसिंग दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत 21वीं सदी यानी वर्ष 2000 में यूनाइटेड किंगडम से हुई। किस करना प्यार जताने का एक अच्छा अंदाज है। चाहे वह बच्चे से हो, माता-पिता से हो, भाई-बहन से या अन्य किसी से हो। लेकिन अब किस करना कंट्रोवर्सी पाने का एक जरिया-सा हो गया है।


दरअसल, कई हॉलीवुड की फिल्में हिंदी में बनी हैं जिसमें दिखा होगा कि पुरुष एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं, गले लगते हैं। उसी तरह पुरुष अगर किसी महिला से मिले रहे हों तो गले मिलते, हाथ में या गले पर किस करते हैं तो कई बार यह भी देखा गया कि एक-दूसरे को किस करते हैं। यही बॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों की पार्टी हो या बिजनेस पार्टी, दोनों ही जगह यह किस करने की पश्चिमी संस्कृति प्रचलन में है। कई बार यह संस्कृति इन सितारों पर भारी पड़ती है जिसमें वह अनचाहे किस के लिए न तो वह मना कर पाती हैं और न ही विरोध। इन्हीं अनचाहे किस से सामना कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में। जिनमें मुख्य नाम है दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी और राखी सावंत की।


इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा शिल्पा शेट्टी और राखी सावंत प्रकरण। हालिया संपन्न ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022’ में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जूरी मेंबर्स में शामिल थीं। इस दौरान वह अपनी खूबसूरती और डिजाइनर ड्रेस से सभी को इम्प्रेस करती दिखाई दीं। प्रत्येक दिन अपने नए लुक की वजह से सुर्खियों में रहीं। इस बीच दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ जो काफी सुर्खियां बटोर रही थी। सुर्खियों में रहे भी क्यों न? दीपिका है ही इतनी खूबसूरत जिसे देखकर हर कोई उनकी ओर आकर्षित हो जाए। इस दौरान दीपिका पादुकोण रेड कलर की डीपनेक स्ट्रैपी ड्रेस में काफी
खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री के इस लुक में डायमंड नेकलेस चार-चांद लगा रहा था। दरसअल, दीपिका पादुकोण की
खूबसूरती को देखते ही भीड़ में एक शख्स अपने आपको रोक नहीं पाया और आकर्षित होकर उनकी ओर खींचे चले गया। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड अभिनेता विंसेंट लिंडन है। एक तरफ जहां दीपिका रेड कारपेट पर फोटो पोज देने में बिजी थीं। उसी दौरान वह कुछ समझ पाती कि अचानक से अभिनेता विंसेंट लिंडन उन्हें गले लगा किस करने लगे। दीपिका ने यह सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा कुछ होगा। इस दौरान उन्होंने सिच्युएशन को काफी अच्छे से संभाला। वह असहज दिखाई दी और अभिनेता का हाथ अपनी कमर से हटाने की कोशिश करती दिखाई दीं। लेकिन जैसे ही दीपिका ने अभिनेता को पहचाना स्माइल के साथ उन्हें गले लगाया और कैमरे के सामने आईं।


वर्ष 1999 में आई फिल्म ‘शूल’ का एक गाना ‘. . . मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने . . ..’ से सुर्खियों में आई अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का भी किसिंग कंट्रोवर्सी से गहरा नाता है। जिससे अब 15 साल बाद पीछा छूटा है। दरअसल, 2007 में शिल्पा राजस्थान के एक कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंची थीं। जहां हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे भी मौजूद थे। शिल्पा के फिट, हॉटनेस फिगर देखकर रिचर्ड गेरे अपने आपको रोक नहीं पाए और सार्वजनिक तौर पर मंच में ही किस करने लगे। तब शिल्पा ने कोई रिएक्ट नहीं किया और मुस्कुराते हुए मामला संभाल लिया। जिसका काफी विरोध हुआ था। इसके बाद शिल्पा पर अश्लीलता और अभद्रता फैलाने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। 15 साल तक चले इस केस के दौरान शिल्पा ने कोर्ट को दिए एक आवेदन में कहा था कि मैंने रिचर्ड द्वारा किए गए किस का विरोध नहीं किया, इसका मतलब यह नहीं कि मैं किसी साजिश या अपराध की भागीदार बन गई। यही नहीं 2009 में ओड़िसा के साक्षी गोपाल मंदिर पहुंची तो वहां एक पुजारी ने शिल्पा को गाल पर किस किया। तब दोनों की ये तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। इसके लिए लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। तब सफाई देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा था, क्या एक पिता अपनी बेटी को किस नहीं कर सकता?


वहीं वर्ष 2006 में पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने अपने जन्मदिन पार्टी में राखी सावंत को जबर्दस्ती लिपलॉक कर अचानक सुर्खियों में आ गए। इस घटना के बाद काफी बवाल मचा था। तब राखी सावंत ने आपत्ति जताई थी। तब उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। यहां तक कि राखी ने मीका पर जबर्दस्त किस और छेड़छाड़ करने के आरोप में केस भी दर्ज कराया और मीका की गिरफ्तारी हुई बाद में जमानत पर रिहा हुए। अब एक बार फिर राखी-मीका ने सब कुछ भुलाकर दोस्ती कर ली है। कई बार उन्हें एक साथ देखा गया है। हाल ही में मीका ने एक और मुसीबत मोल ले ली है। दरअसल, मीका सिंह पर एक ब्राजील की मॉडल ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। मीका को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उनकी हरकतों से राखी सावंत काफी परेशान हो गई हैं। राखी सांवत ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर कर फूट-फूट कर रोईं और बोलीं-क्यों इतने कांड करते हो मीका, मैं आ रही हूं तुम्हें छुड़ाने दुबई। वीजा ढूंढ़ रही हूं। तुम्हें पता है ना ये दुबई पुलिस है मुंबई पुलिस नहीं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD