[gtranslate]
मराठी फिल्म सैराट की रिमिक हिंदी में ‘धड़क’ नाम से बनी है। इस फिल्म से श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी जाÐवी कपूर ने अपने फिल्मी जीवन का आगाज किया। फिल्म ‘धड़क’ के साथ-साथ जाÐवी कपूर के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा है। इससे उनका हौसला बुलंद है। उनके लिए बॉलीवुड में सफलता के द्वार खुल गए हैं। यहां जाÐवी कपूर की चर्चा का असली मकसद ‘धड़क’ की थीम पर विस्तार से जाना नहीं है, बल्कि इनके बहाने स्टार पुत्रियों पर फोकस करना है जिनकी हिन्दी सिनेमा में एक पुरानी परंपरा रही है।
नाम गिनाने के क्रम में नाम छूट जाने का खतरा बराबर बना रहता है। बावजूद इसके कुछ नामों की चर्चा जरूरी है। जिस पहली स्टार पुत्री का नाम चर्चित रहा, वह नर्गिस थीं। नर्गिस की मां जद्दनबाई अपने दौर की मशहूर अदाकारा थीं। उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्माण किया। ‘दि ग्रेट शो’ मैं राजकपूर नर्गिस को अपनी फिल्म में लेने के लिए जद्दनबाई के घर गए थे और नर्गिस ने जिस तरह से उनके लिए दरवाजा खोला, वह दृश्य हूबहू ‘बॉबी’ फिल्म में ऋषि कपूर के लिए डिम्पल कपाड़िया के घर जाने वाला दृश्य फिल्माया गया है। नर्गिस ने अपनी मां से ज्यादा नाम फिल्म  में अर्जित किया।
इसी तरह शोभना समर्थ हिन्दी सिने जगत का एक मकबूल नाम रही हैं। इनकी बेटियों नूतन और तनूजा ने अपनी मां से कहीं ज्यादा लोकप्रियता अर्जित की। जहां नर्गिस ‘बरसात’, ‘आवारा’, ‘चोरी- चोरी’, ‘अदालत’ और अंत में ‘मदर इंडिया’ के जरिए अपने अभिनय के शिखर पर पहुंचीं उसी तरह नूतन को भी ‘सीमा’, ‘बंदनी’, ‘सुजाता’ ने अभिनय की बुलंदी पर पहुंचाया। तनूजा ने भी ‘दो चोर’, ‘दि ट्रेन’ ‘हाथी मेरे साथी’ में शानदार अभिनय किया। तनूजा की बेटी काजोल अपने कुल की तीसरी पीढ़ी थी जिसने 90 के दौर में शाहरूख खान के साथ मिलकर धूम मचा दी। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘फना’ में इनका अभिनय देखने लायक है और यह फिल्में भी उस दौर की सुपर-डुपर हिट फिल्म रहीं।
पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट मशहूर फिल्मकार हैं। महेश भट्ट ने पूजा को लेकर ‘डैडी’, ‘तमन्ना’, ‘दिल ने फिर याद किया’, ‘जख्म’ और कई अन्य फिल्में बनाई। इन फिल्मों में पूजा ने अपनी कला का लोहा मनवाया। अपने पिता महेश भट्ट के अलावा भी पूजा भट्ट ने बाहर की भी कई फिल्में की। बाद में पूजा भट्ट फिल्म निर्माण में जुट गईं।
सोहा अली खान भी शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। इन्होंने ज्यादा फिल्में नहीं की। कपूर खानदान से मेडिकल फिल्म स्टार बनीं करिश्मा कपूर जो रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं। इनके पहले कपूर खानदान में किसी भी लड़की के फिल्मों में अभिनय करने पर अघोषित पाबंदी थी। करिश्मा को भी अनुमति नहीं मिल रही थी। लेकिन बबीता ने इस परंपरा को तोड़ा और वह दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर की फिल्मों में लेकर आयीं। उनकी दोनों ही बेटियां अपने- अपने दौर की स्टार अभिनेत्री रहीं।
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों हिन्दी सिनेमा की मुख्यधारा में हैं। वह अपने दौर की अन्य अभिनेत्री कैटरिना कैफ, कगना रनावत आदि से कड़ी टक्कर ले रही हैं। उनकी गिनती इस दौर की एक संजीदा अदाकारा के तौर पर होती है। हालिया सिनेमा ‘पद्मावती’ में वह लंबे वक्त तक सुर्खियों में बनी रही।
जान्हवी कपूर ने उसी स्टार डॉक्टर की परंपरा को आगे बढ़ाया। यहां उन्हें एक-दूसरे स्टार डॉटर आलिया भट्ट से कड़ी चुनौती मिलने वाली है, जो महेश भट्ट की बेटी है। भले ही आलिया की आइक्यू की लोग मजाक उड़ाते हां राहुल गांधी की तरह मगर ‘राजी’ फिल्म में उसने अपना पैगाम-ए-अभिनय दशकों तक पहुंचा दिया है। स्टार डॉक्टर की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी और अभिनेत्री विरासत को आगे बढ़ाती रहेगी।

सलमान के साथ दिखेंगी नोरा

अ भिनेत्री और डांसर नोरा फतेही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आने वाली है। अली अब्बास जफर निर्देशित यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है। इसमें लीड रोल में सलमान खान औैर प्रियंका चोपड़ा हैं। इनके अलावा दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी इसमें अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि ‘बिग बॉस 9’ में नजर आ चुकी नोरा जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में सुष्मिता सेन के 90 के दशक के हिट गाने ‘दिलबर’ को रीक्रिएट किया है। इसे लेकर इन दिनों वह इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसके अलावा नोरा राजकुमार राव की अगली हॉरर-कॉमिडी फिल्म ‘स्त्री’ में भी डांस करती नजर आएंगी। अब नोरा की एंट्री सलमान की इस फिल्म में भी होने जा रही है, जिसमें वह माल्टा की एक लड़की हैं और यहां भी वह डांस करती नजर आएंगी। इस खबर को कन्फर्म करते हुए अली ने बताया कि नोरा का फिल्म में स्पेशल कैरक्टर होगा और यह आइटम नंबर नहीं। उनका रोल फिल्म की कहानी के लिए अहम होगा। उन्हें हम सलमान और सुनील के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। उनका हिस्सा फिल्म में 80 के दशक के बीच के समय में फिल्माया जाएगा।’
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि नोरा इस फिल्म की शूटिंग अगस्त की शुरुआत में शुरू करेंगी। यह कोरियन ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘ओड टु माय फादर’ की रीमेक है। यह फिल्म में एक ऐसे आदमी की कहानी होगी जो बचपन में विभाजन का दर्द झेलता है पर अपने परिवार को हमेशा साथ रखने का वादा करता है। इस वादे को पूरा करने में उसे 60 साल लग जाते हैं और 60 साल में कितना कुछ बदल जाता है, यही फिल्म का मूल होगा। याद दिला दें कि ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद सलमान खान और अली अब्बास जफर की यह तीसरी फिल्म होगी।

खोला ब्रेकअप का राज

दी पिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से गिने जाते हैं। उनकी शादी की खबरें भी काफी दिनों से आ रही हैं। रणवीर से पहले दीपिका रणवीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। पर दोनों में ब्रेकअप हो गया था। दीपिका से अलग होने के बाद रणबीर के लिंकअप की खबरें कटरीना कैफ के साथ आईं। फिलहाल अब कटरीना कैफ से उनके लिंकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका  काफी परेशान रहीं। एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपना रिश्ता टूटने की सच्चाई बताई। हालांकि साफ जाहिर था कि वह रणबीर के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बताया कि वह उन्हें धोखा दे रहा था। लोग उन्हें बताते थे कि उन्हें धोखा मिल रहा है वह फिर भी उसके साथ रहीं, पर एक बार उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सारी फीलिंग्स को किनारे रखकर अलग होने का फैसला लिया। दीपिका बताती हैं कि वह जानती थीं कि वह लॉयल नहीं हैं लेकिन उसने रिश्ते की भीख मांगी तो उन्होंने उसे दूसरा मौका दिया। उन्हें फिर से धोखा मिला। वह बताती हैं कि धोखा देना उसकी आदत बन गई है। उन्होंने रिश्ते में होकर किसी को चीट नहीं किया। दीपिका बताती हैं कि उनके लिए सेक्स का मतलब सिर्फ फिजिकल होना नहीं बल्कि उसमें भावनाएं भी होनी चाहिए। अगर उन्हें बेवकूफ बनाया जाएगा तो रिश्ते में होने का क्या मतलब है। दीपिका ने बताया कि ब्रेकअप के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था लेकिन वक्त बदला और वह आगे बढ़ गईं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD