[gtranslate]
entertainment

सलमान ने ‘मैंने प्यार किया’ का किसिंग सीन को फिल्माकर दिया सैनिटाइजेशन का संदेश

सलमान ने 'मैंने प्यार किया' का किसिंग सीन को फिल्माकर दिया सैनिटाइजेशन का संदेश

सलमान खान ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ डेब्यू किया था। उस फिल्म में एक बहुत ही खुबसुरत सीन था जिसमें अभिनेत्री भाग्यश्री और सलमान के बीच फिल्माया गया था। कांच पर लिपिस्टिक के निशान वाले किस सीन को रीक्रिएट करते हुए सलमान ने रविवार को अपने फैन्स को सैनिटाइजेशन का मैसेज दिया।

सलमान खान ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, “मैंने प्यार किया अब रिलीज होती तो, हैपी ईस्टर। अच्छे से रहें सुरक्षित रहें।” दलअसल, सलमान ने जो सीन रीक्रिएट किया वो फिल्म में उस सिचुएशन पर होता है, जब भाग्यश्री, सलमान के घर से चली जाती हैं और उनके लिए एक चिट्ठी छोड़कर जाती हैं, जिसमें लिखा है, “प्रेम.. तुम्हारे सवालों का जवाब शायद मैं नहीं हूं, प्यार की इस निशानी को अपने हाथों से मिटा देना, मैं इसकी हिम्मत नहीं जुटा पाई, नहीं जुटा पाई।”

इस सीन के दौरान सलमान कांच के सामने खड़े रहते हैं और बैकग्राउंड में भाग्यश्री की आवाज सुनाई दे रही होती है। ओरिजिनल सीन में सलमान आते हैं और कांच पर लगी चिट्ठी को पढ़ने के बाद इमोशनल होकर वहां भाग्यश्री के होंठो के निशान को चूमते हैं। उसी सीन को रीक्रिएटेड करते हुए सलमान ने कल वीडियो शेयर किया। वीडियो में सलमान आते हैं और लिपिस्टिक के निशान पर सैनिटाइजर डालकर उसे रुमाल से पोंछ देते हैं। इस तरह सलमान ने कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सैनिटाइज करने का संदेश दिया।

सलमान खान लॉकडाउन के चलते अपने पनवेल फार्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं। वे यहां कुछ दिनों के लिए गए थे लेकिन लॉकडाउन के बाद अपने मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट नहीं जा पाए और उन्हें पनवेल में रहना पड़ गया। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे घोड़े को चारा खिलाते दिख रहे हैं लेकिन उसे खिलाने से पहले वह खुद ही चारा खाने लगते हैं। सलमान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘ब्रेकफास्ट विद माय लव’।

देश में जारी लॉकडाउन के बीच सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में फंसे हुए हैं। वहां पर वे कुछ अलग तरह से आइसोलेटेड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम वीडियोज में दिख रही है। हाल ही में वे अपने घोड़े का चारा खाते, उससे बात करते और उसकी सवारी करते नजर आए थे।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से 18 लाख 53 हजार 517 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 14 हजार 257 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें चार लाख 23 हजार 729 ठीक हुए हैं। अमेरिका में अब तक 22 हजार 115 लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इस महामारी का केंद्र बने न्यूयॉर्क सिटी में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि छह हजार 898 लोगों की जान जा चुकी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD