[gtranslate]
entertainment

रेड कारपेट पर दिखा रूस का विरोध

रूसी सैनिकों द्वारा किया जा रहा यूक्रेनी महिलाओं का यौन शोषण को लेकर कान्स के रेड कारपेट पर यूक्रेनी महिला ने अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन कर एक बार फिर दुनिया का ध्यान रूस-यूक्रेन युद्ध की ओर खींचने का काम किया है

दो साल के अंतराल के बाद इस साल फिर से फ्रांस की कान्स सिटी में 75वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 17 मई से शुरू हो गया है। इस महाकुंभ में एक ओर जहां दुनियाभर की दिग्गज हस्तियां शिरकत कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ एक महिला ने यूक्रेन में महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन हिंसा को लेकर पूरी दुनिया का ध्यान खींचने के लिए कान्स के रेड कॉरपेट पर अर्धनग्न होकर धरना-प्रदर्शन कर पूरी दुनिया का ध्यान इस युद्ध की ओर खींचने का काम किया है।
दरअसल, यूक्रेन की महिलाओं का आरोप है कि रूसी सैनिक उनका यौन शोषण कर रहे हैं। जिसका विरोध अब कान्स फेस्टिवल में भी यूक्रेनी महिलाओं द्वारा किया गया है।

इस दौरान महिला को हटाने के लिए सुरक्षाबलों को आगे आना पड़ा और जबरन उसे रेड कारपेट से हटाया गया। इस घटना से वहां मौजूद हस्तियां और लोग भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। सामने आई तस्वीर और वीडियो में देखा गया कि महिला ने अपने पूरे शरीर पर बॉडी पेंट किया है और पेंट से शरीर पर एक संदेश भी लिखा है। प्रदर्शनकारी ने अपने शरीर पर यूक्रेन के झंडे के रंग में बॉडी पेंट करवाया था। इसके बाद कई और महिलाओं ने 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर यूक्रेन के सपोर्ट में प्रदर्शन किया। रूसी सैनिकों का विरोध करते हुए उन्होंने स्मोक ग्रेनेड्स यानी धुएं के गोले भी फेंके। इसके बाद रेड कारपेट इवेंट कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

इस दौरान फेस्टिवल के रेड कारपेट इवेंट में काले कपड़े पहनकर आईं महिलाओं के एक ग्रुप ने यूक्रेन के सपोर्ट में बैनर लहराया। इसके बाद एक बमनुमा कोई चीज वहां फेंक दी, इससे पूरे कैंपस में धुआं-धुआं हो गया। बैनर पर ‘ए वुमन’ संबोधन के साथ महिलाओं के नामों की एक लंबी सूची थी। जानकारी के मुताबिक सूची में जो नाम लिखे थे, वे फ्रांस में पति से प्रताड़ित महिलाओं से मिलते-जुलते हैं। ये महिलाएं घरेलू हिंसा में मारी गई थीं।

फिल्म कॉम्पिटीशन के दौरान हुई घटना


खबरों के मुताबिक घटना फिल्म कॉम्पिटीशन के दौरान हुई। उस समय ‘होली स्पाइडर’ नाम की फिल्म का प्रीमियर चल रहा था। होली स्पाइडर ईरान की एक फेमिनिस्ट थ्रिलर फिल्म है। इसमें एक ऐसी महिला की कहानी है जो वेश्याओं को मारने वाले पुरुषों को ट्रैक कर उसे पकड़ती है।

अर्धनग्न होकर महिला ने किया प्रदर्शन

फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक महिला ने यूक्रेन के समर्थन में न्यूड प्रोटेस्ट किया। इस महिला ने अपनी बॉडी पर पेंट से ब्लू और येलो कलर का यूक्रेन का झंडा बनाया हुआ था। झंडे के ऊपर महिला ने ब्लैक कलर से एक मैसेज ‘स्टाप रेपिंग अस’ लिखा हुआ था। इसके अलावा महिला ने अपने पैरों पर ब्लड रेड कलर भी लगाया हुआ था।

यूक्रेन में रेप के खिलाफ निर्वस्त्र हुई महिला

इस महिला ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा महिलाओं के रेप का खुलासा करने के लिए इस इंटरनेशनल प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया। इसलिए उसने रेड कारपेट पर ‘स्टॉप रेपिंग अस’ का नारा लगाया था। हालांकि गार्ड्स ने कोट से महिला के शरीर को ढंककर उसे रेड कारपेट से हटा दिया।
इस दौरान महिला के बैक पर स्क्यूम भी लिखा हुआ था। स्क्यूम एक कट्टरपंथी फेमिनिस्ट एक्टिविस्ट ऑर्गेनाइजेशन है। इस ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर महिला का फोटो शेयर कर लिखा, ‘इस एक्टिविस्ट ने रूसी सैनिकों द्वारा युद्ध के दौरान यूक्रेनी महिलाओं के साथ किए गए बलात्कार और यौन उत्पीड़न को उजागर कर दिया है।’

जेलेंस्की ने कान्स के उद्घाटन पर दिया था मैसेज

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने फ्रांस में हो रहे 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल को वर्चुअली संबोधित किया था। एक्टर से राजनेता बने जेलेंस्की ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में अपने देश की मदद करने के लिए एक अपील की थी। उन्होंने भावनात्मक संबोधन के दौरान फिल्म निर्माताओं से तानाशाहों का सामना करने का आह्नान किया था। ‘मारियुपोलिस-2’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ कान्स में रूस और यूक्रेन युद्ध पहले से ही एक प्रमुख विषय रहा है। यहां यूक्रेन के फिल्म निर्माताओं की कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस दौरान जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर निशाना साधते हुए कहा था कि इंसानों में नफरत खत्म हो जाएगी और तानाशाह मर जाएंगे।
कान्स 2022 के उद्घाटन पर अपने संदेश में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने फिल्म निर्माताओं से फासीवाद पर कॉमेडी फिल्म बनाने की अपील भी की थी। जेलेंस्की ने चार्ली चैप्लिन के एडाल्फ हिटलर वाले रोल की तारीफ करते हुए कहा था कि हमें एक नए चैप्लिन की जरूरत है, जो यह बता सके कि हमारे वक्त का सिनेमा चुप नहीं है।

दरअसल, बीते तीन महीनों से भी ज्यादा समय से रूस- यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है। इतना वक्त बीत जाने के बाद भी यह लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, रूस के इस हमले के सामने यूक्रेन हार मानता दिखाई नहीं दे रहा है। इस युद्ध को लेकर रूस को कई तरह के प्रतिबंधों का सामना भी करना पड़ रहा है।

बलात्कार के सैकड़ों मामले

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पिछले महीने जांचकर्ताओं को रूसी सैनिकों के कब्जे वाले इलाकों में बलात्कार के सैकड़ों मामलों की रिपोर्ट मिली थी। जिसमें महिलाओं से लेकर छोटे बच्चों के यौन उत्पीड़न की घटनाएं सामने आई हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD