[gtranslate]
entertainment

राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड में छाया शोक

बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर राजीव कपूर का हार्टअटैक से निधन हो गया है। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल लेकर गये, मगर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। परिवार की इस क्षति पर तमाम सेलेब्रिटीज ने शोक संवेदनाएं जताईं। राजीव की भाभी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो लगाकर लिखा- RIP- इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोफी चौधरी ने लि। यह सुनकर बहुत दुखी हूं। परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने भी अपनी संवेदनाएं जताईं। सोनी राजदान ने लिखा, यह सुनकर बहुत दुखी हूं।राज कपूर परिवार के साथ नजदीकी संबंध रखने वाली लीजेंडरी गायिका लता मंगेशकर ने अफसोस जाहिर करते हुए लिखा। मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हो गया। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। यही मेरी प्रार्थना है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने लिखा- राज कपूर के छोटे बेटे चिम्पू कपूर (राजीव कपूर का निकनेम) के निधन की ऽबर सुनकर बहुत दुख  हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को शत्तिफ़। मधुर भंडारकर ने लिखा। एक्टर और डायरेक्टर राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर दुख  हुआ। पूरे कपूर परिवार को मेरी दिली संवेदनाएं।राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त, 1962 को हुआ था। उन्होंने  ‘आसमान’, ‘लवर बॉय’, ‘जबरदस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। लेकिन बतौर एक्टर उनका करियर चल नहीं सका और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहीं। उन्होंने बतौर डायरेक्टर 1996 में ‘प्रेमग्रंथ’ फिल्म बनाई जबकि बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने 1999 में ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म बनाई थी।‘राम तेरी गंगा मैली’ उनकी यादगार फिल्म थी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD