[gtranslate]
entertainment

फिर बढ़ने लगी पाक कलाकारों की लोकप्रियता

 भारत- पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण होने का असर बॉलीवुड में भी देखने को मिलता रहा है। यहां तक कि कई बार पाकिस्तानी कलाकारों का भारतीय सिनेमा में बॉयकॉट तक किया जा चुका है। लेकिन अब धीरे-धीरे पाक अभिनेता और अभिनेत्रियों को फिर से पसंद किया जाने लगा है

भले ही हिन्दुस्तान-पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो, लेकिन कभी एक राष्ट्र का हिस्सा रहे दोनों देशों के मध्य झांकी संस्कृति, सिनेमा और संगीत रिश्तों की डोर को टूटने नहीं देते हैं। हिन्दुस्तान में बनाई गई कई फिल्में और उनके गीत पाकिस्तान में जमकर चलते है। जिसके कारण इसमें अभिनय कर रहे कलाकारों को इनके प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। मगर पिछले कुछ वर्षों से रिश्तों में खटास के चलते इसका असर बॉलीवुड में भी देखने को मिला। यहां तक कि एक समय तो पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में बॉयकॉट तक किया गया। लेकिन अब धीरे-धीरे पाक अभिनेता और अभिनेत्रियों को फिर से बेहद पसंद किया जा रहा है।

असल में जब पूरी दुनिया के लोग कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन चलते अपने घरों में कैद थे तो पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्मों का चलन खासकर हिंदुस्तान में बढ़ने लगा और साथ ही पाकिस्तानी कलाकारों की लोकप्रियता में भी उछाल देखा गया। लॉकडाउन खत्म हुए करीब तीन वर्ष बीत गए हैं, मगर फिर भी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के इन दिग्गजों का जलवा अभी तक भारतीय दर्शकों पर बना हुआ है। इनमें सबसे पहला नाम है हानिया आमिर का।

हानिया आमिर: हानिया आमिर पाकिस्तानी अदाकारा और गायिका हैं। इन्होंने पाकिस्तानी ड्रामा, सॉन्ग वीडियो और फिल्मों में काम किया है। यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी अदाकाराओं में से एक मानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर इनके विश्वभर में फोल्लोवेर्स हैं। इनके द्वारा ‘मेरे हमसफर’, ‘संग-ए-माह’, ‘मुझे प्यार हुआ था’, ‘सियाह आदि’ ड्रामा किए गए हैं जिन्हें हिन्दुस्तान में भी काफी पसंद किया गया है। सोशल मीडिया पर डाली गई इनकी कई पोस्ट लगातार वायरल होती रहती हैं जो इनकी लोकप्रियता को दिन-प्रतिदिन बढ़ा रही है।

माहिरा खान: माहिरा खान एक ऐसी अभिनेत्री है जो न केवल पाकिस्तान, बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान (शाहरुख खान) के साथ लीड रोल में काम कर चुकी हैं। इनका जलवा ‘रईस’ फिल्म में देखा जा सकता है। इस फिल्म के बाद माहिरा खान को हिन्दुस्तान की जनता ने काफी पसंद किया। लोग जितना इनके अभिनय के दीवाने हैं उससे कहीं ज्यादा उनकी खूबसूरती के कायल हैं। फिल्म में शाहरुख-माहिरा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। सिर्फ यही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी।
माहिरा खान को इस फिल्म से इतनी लोकप्रियता मिली कि उन्होंने ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ में पाकिस्तान की ओर से रेड कारपेट पर जलवे बिखेरे थे।

मावरा होकेन: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की प्रमुख अभिनेत्री मावरा होकेन की खूबसूरती और अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में मावरा के साथ एक्टर हर्षवर्धन राणे नजर आए थे। मावरा पाकिस्तान की एक मशहूर मॉडल हैं। बॉलीवुड में इस पाकिस्तानी हसीना ने साल 2016 में एक रोमांटिक मूवी से डेब्यू किया जिसमें उन्होंने साउथ की लड़की का किरदार निभाया और गजरा, बिंदी, साड़ी और सादगी के कारण उन्हें हिन्दुस्तान की जनता से खूब प्यार मिला। 7 साल पहले रिलीज हुई यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की एक मास्टरपीस बनी हुई है। 5 फरवरी 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने निर्देशित किया था। मावरा ने इसमें ‘सरस्वती’ का किरदार निभाया था जिसे खूब पसंद किया गया।

सबा कमर जमां: पाकिस्तान की सुपर स्टार अभिनेत्री सबा कमर हर किरदार से दर्शकों को अपना कायल बना देती हैं। वह कई पाकिस्तानी ड्रामा में भी नजर आ चुकी हैं जिसमें ‘मात’ तो उनके चर्चित शोज में से एक है। बॉलीवुड में वह दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। वर्ष 2017 में आई ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इसी फिल्म को अपनी एक अलग पहचान बनाकर उन्होंने पाकिस्तान और हिंदुस्तान दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम स्थापित किया। सिर्फ यही नहीं वह पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई थीं। सबा को लक्स स्टाइल अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया जा चुका है।

यमुना जैदी: पकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस मंे से एक हैं यमुना जैदी। इन्होंने कई पाकिस्तानी ड्रामा में काम किया है। इनकी खूबसूरती के किस्से न केवल पकिस्तान में, बल्कि हिन्दुस्तान में भी काफी मशहूर हैं। इनके द्वारा निभाए गए कई किरदार जैसे- ‘तेरे बिन’, ‘परीजाद’, ‘प्यार के सदके’ आदि जैसे शोज में अपनी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें हासिल की हैं। इनके मशहूर शोज न केवल पाकिस्तान बल्कि हिंदुस्तान में भी काफी पसंद किए जाते हैं।

इमरान अब्बास नकवी: अपने करियर के सबसे अच्छे शोज जैसे ‘खुदा और मोहब्बत’, ‘कोई’, ‘चांद रख’ और ‘अमानत’ जैसे कई शानदार धारावाहिकों में इमरान अब्बास नकवी अपनी एक्टिंग के जरिए दुनियाभर के लोगों को अपना कायल कर चुके हैं। इसके अलावा इन्हें साल 2016 में आई हिंदी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी काम करने का मौका मिला, जिससे उनके हिन्दुस्तानी फैंस में भी काफी इजाफा हुआ है। इमरान अब्बास सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोवर्स की संख्या करीब 7.5 मिलियन है। इमरान अब्बास को पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में दिग्गज कलाकार माना जाता है। इनकी गिनती पाकिस्तान के अमीर कलाकारों में की जाती है।

वहाज अली: वहाज अली पाकिस्तानी कलाकार हैं। इनके लुक्स के दीवाने न केवल उनके देश में बल्कि हिंदुस्तान में भी हैं। इन्होंने कई पाकिस्तानी टीवी सीरियलों में काम किया, जिसके कारण उन्हें बहुत जल्द काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। इन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत ‘इश्क इबादत’ सीरियल से की। लेकिन 2023 में शुरू किए नए सीरियल ‘तेरे बिन’ और ‘मुझे प्यार हुआ था’ से वे काफी चर्चा में हैं। इन दोनों सीरियलों को उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने ‘हरि हरि चूड़ियां’, ‘दिल नवाज’, ‘मह-ए- तमाम’, जैसे कई धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई है।

फिरोज खान: पाकिस्तान के डैशिंग और डिमांडिंग एक्टर फिरोज खान की डिमांड अब हिन्दुस्तान में भी बढ़ती जा रही है। इन्होंने अपने करियर में कई ऐसे शोज किए हैं जिसके कारण उन्हें विश्वभर में प्रसिद्धि हासिल हुई है। फिरोज खान पाकिस्तान के जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं। इन्होंने ‘खुदा और मोहब्बत’ ड्रामा के बाद काफी सुर्खियां बटोरी हैं। फिरोज खान की एक्टिंग और लुक्स के हिन्दुस्तानी भी काफी फैंस हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD