[gtranslate]
entertainment

बॉलीवुड ही नहीं, नेताओं के घर भी खूबसूरती

आपने राजनेताओं के भाषण कई बार सुने होंगे। उनके सार्वजनिक जीवन से भी रूबरू हुए होंगे, लेकिन वे हमेशा से अपने निजी जीवन को लोगों से छुपाकर रखते हैं। हालांकि यह सही भी है, चूंकि नेताजी सार्वजनिक जीवन में हैं तो लोगों के मन में उनके निजी जीवन को जानने की जिज्ञासा बनी रहती है। इस बार हम आपको भारतीय नेताओं के निजी जीवन के उस पहलू से रूबरू करवाते हैं जो उनके जीवन का, उनकी सफलता का अहम हिस्सा है। जी हां, आज हम भारतीय नेताओं की पत्नियों के बारे में बात कर रहे हैं। भारतीय राजनेताओं की ग्लैमरस और खूबसूरत पत्नियों की जिन्होंने खूबसूरती के मामले में खूब चर्चाएं बटोरी हैं।

तो आइए सबसे पहले बात करते हैं पूर्वी दिल्ली से नवोदित सांसद गौतम गंभीर की पत्नी मिसेज नताशा गंभीर की। नताशा एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। दिल्ली के करोड़पति बिजनेस फैमिली की बेटी नताशा जैन और गौतम गंभीर लंबे अरसे से एक-दूसरे को जानते थे। वैसे तो कहा जाता है कि दोनों की अरेंज मैरज है, लेकिन कुछ मीडिया सूत्र इस शादी को प्रेम-विवाह कहते हैं। गौतम और नताशा की शादी 28 अक्टूबर 2011 में हुई थी। अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान नताशा को स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में देखा जाता था। नताशा जैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी खूबसूरती, उनका ड्रेसिंग सेंस और उनकी सादगी भरी लाइफ स्टाइल हमेशा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहती है।

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू ने मथुरा लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में अपने पति की पार्टी के लिए कैंपेनिंग की थी। पंजाबी लड़की चारू सिंह से जयंत ने 14 अगस्त 2003 में शादी की थी। जयंत खुद जाट हैं।

जितने हैंडसम कांग्रेस के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं उतनी ही उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। उनकी खूबसूरती के कारण फेमिना ने उन्हें देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में जगह दी थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 दिसंबर 1994 को प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद डिंपल यादव शालीन और सहज स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वो जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही राजनीति की ज्ञाता भी। बहुत तेजी से वे राजनीति में उभर रही हैं। उनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी कमजोर पड़ जाती हैं। बेहद ही सौम्य और शांत डिंपल यादव एवं उनके पति अखिलेश यादव की प्रेम-कहानी पूरी फिल्मी है। लखनऊ के एक फंक्शन में उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। उस समय अखिलेश सियासी गलियारों से दूर ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई करके लौटे थे। दोनों की मुलाकात, एक-दूसरे की बातें अच्छी लगीं, फिर दोस्ती हुई और बाद में दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। अंततः 24 नवंबर 1999 को डिंपल और अखिलेश की शादी हो गई।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के जादूगर और अब राजस्थान के डिप्टी सीएम बने युवा नेता सचिन पायलट को दूसरे धर्म की लड़की से प्यार हुआ, फिर उससे शादी की। यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्लाह की बेटी सारा अब्दुल्लाह हैं। सचिन पायलट ने सारा से 15 जनवरी 2004 में प्रेम-विवाह किया था। खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेस को टक्कर देने वाली सारा काफी ग्लैमरस हैं। इतना ही नहीं, वे कमाई के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं।

मैनपुरी क्षेत्र से पूर्व लोकसभा सांसद तेज प्रताप सिंह यादव जो कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पोते हैं, की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी यादव से 26 फरवरी 2015 को हुई है। इस शादी के बाद राजलक्ष्मी यादव की सुंदरता की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई।

असम के सीएम तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई और उनकी वाइफ एलिजाबेथ की लव स्टोरी भी दिलचस्प है। गौरव की एलिजाबेथ से मुलाकात 2010 में न्यूयॉर्क में हुई थी। तब दोनों साथ में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की प्रतिबंध समिति में इंटर्नशिप कर रहे थे। एलिजाबेथ ब्रिटिश हैं। शुरुआती मेलजोल के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और वे 2013 में शादी कर दिल्ली में रह रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी और महाराष्ट्र के युवा नेता मिलिंद देवड़ा और उनकी पत्नी पूजा शेट्टी देवड़ा की पहली मुलाकात 2004 में एक फोटोशूट में हुई थी। दोनों ने कुछ सालों तक डेटिंग भी की। 2009 में मिलिंद देवड़ा ने फिल्ममेकर मनमोहन शेट्टी की बेटी पूजा से शादी की।

शेफाली ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के जाने-माने युवा नेता अनुराग ठाकुर की पत्नी हैं। शेफाली ठाकुर जो फैशन के कारण मीडिया की नजरों में बनी रहती हैं, वो हिमाचल प्रदेश के पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट में मंत्री रहे गुलाब सिंह ठाकुर की बेटी हैं। दोनों ने 27 नवंबर, 2002 को शादी की थी।

मेघना आरएल राणा कलिकेश नारायण सिंह डियो की पत्नी हैं। वो बीजू जनता दल के लोकप्रिय नेता हैं। दोनों ने 2008 में विवाह किया। मेघना न्यूयार्क में फैशन डिजाइन से जुड़ी रही हैं।

भारतीय राजनेताओं की खूबसूरत पत्नियों की बात करें तो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय का नाम भी इस कड़ी में शामिल है। हालांकि अमृता दिग्विजय सिंह की दूसरी पत्नी हैं। राज्यसभा टीवी की पत्रकार अमृता राय ने अगस्त 2015 में दिग्विजय सिंह से तमिलनाडु में शादी की थी। 72 वर्षीय कांग्रेस महासचिव दिग्विजय और 48 साल की अमृता की उम्र के बीच काफी बड़ा फासला है।

पंजाब की राजनीति में अपने तीखे और असरदार अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली हरसिमरत कौर बादल केंद्र सरकार में मंत्री हैं। हरसिमरत का ताल्लुक दो सियासी घरानों से रहा है। घर-परिवार में मिले सियासी तजुर्बों का इस्तेमाल उन्होंने बखूबी राजनीति के अखाड़े में किया है। 21 नवंबर 1991 को बादल खानदान के सुखबीर सिंह बादल से उनकी शादी हुई। शिरोमणि अकाली दल के जरिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा। सियासत के साथ उनमें कारोबार की भी गहरी समझ है। हरसिमरत कौर बादल का कøषि, मीडिया और होटल उद्योग का बड़ा कारोबारी साम्राज्य है।

हरसिमरत बेटियों को बचाने का अभियान भी चला रही हैं। उनके इस अभियान का नाम ‘नन्हीं चाह’ है। वह बेटियों के पढ़ाई-लिखाई और उन्हें बेहतर माहौल दिलाने के लिए भी काफी काम करती रहती हैं। उनके इस अभियान को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी तारीफ मिल चुकी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD