[gtranslate]
entertainment

‘नाटू-नाटू’ को मिली बड़ी कामयाबी

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘आरआरआर’ ने देश के लिए पहला गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के बाद एक और ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे सभी का सीना चौड़ा हो गया है। दरअसल इस फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने ओरिजनल सॉन्ग की कैटिगरी में ऑस्कर 2023 का नॉमिनेशन हासिल कर लिया है

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा रही है। फिल्म का गाना ‘नाटू-नाटू’ ने लगातार दो बड़े अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीत कर पहले ही देश का नाम रोशन कर दिया था। अब इस गाने को दुनिया का प्रतिष्ठित अवार्ड ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। भारतीय फिल्मों के इतिहास में ‘नाटू-नाटू’ पहला गाना है, जिसने ऑस्कर अवार्ड्स में नॉमिनेशन हासिल किया है। नाटू-नाटू का इस कैटेगरी में चार और ब्लॉकबस्टर गानों से मुकाबला है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज गायकों ने गाया है, इनमें रिहाना और लेडी गागा जैसे नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि ऑस्कर अवार्ड्स दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड होता है। ऑस्कर अवार्ड्स 2023 के 95 वे संस्करण नॉमिनेशंस की लिस्ट में हॉलीवुड की 10 फिल्मों को शामिल किया गया है तो वहीं तेलगू फिल्म ‘आरआरआर’ के मश्हूर गाने नाटू-नाटू के ओरिजिनल सांग्स को ऑस्कर अवॉर्डस में नोमिनेट किया गया है। नाटू-नाटू सॉग्स के अलावा चार और गाने ओरिजिनल सॉग्स के लिए नोमिनेशन हुए हैं।

इन हिंदी फिल्मों ने भी बनाई ऑस्कर नॉमिनेशन में जगह इस साल भारत की तरफ से चार फिल्में नॉमिनेशन के लिए शॉर्टलिस्ट की गई थीं। इनमें आरआरआर, छेलो शो, ऑल दैट ब्रीद और द एलिफेंट विस्पर्स का नाम शामिल हैं। छेलो शो को छोड़कर बाकी सभी फिल्में नॉमिनेशन की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ को ऑस्कर 2022 में ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है तो वहीं, शौनक सेन की इंडियन डॉक्यूमेंट्री फिल्म ऑल दैट ब्रीद्स को डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म और कार्तिकी गोंजाल्विस की एलिफेंट व्हिस्परर्स को डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

आरआरआर : यह फिल्म 25 मार्च 2022 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। 550 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1200 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस फिल्म का गाना ‘नाटू-नाटू’ 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड का खिताब जीत चुकी है। साथ ही फिल्म ने बेस्ट फोरेज लैंग्वेज फिल्म के क्रिटिक्स के अवार्ड को अपने नाम किया है।
ओरिजिनल सॉन्ग का मतलब : कोई भी फिल्म दुनिया की किसी भी भाषा में बनी हो। उस फिल्म के गाने की भाषा, ट्यून, कंटेंट या अर्थ मौजूदा किसी गाने से नकल नहीं हुआ ओरिजिनल सॉन्ग है। नाटू-नाटू गाने के शब्द म्यूजिक किसी भी गाने का कॉपी नहीं है। इस गाने को बनाने में 19 महीने लगे थे क्योंकि यह फिल्म 1920 में होने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। गाने के शब्द भी उसी दौर के हैं। इस गाने के शब्द चंद्रबोस ने लिखे हैं और इसे कालभैरव और राहुल सिपलीगुंज ने गाया है।
‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ : शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘ऑल द ब्रीथ्स’ अपने आप में एक अनुठी कहानी है जो दो भाई नदीम शहजाद और मोहम्मद सऊद के इर्द-गिर्द घूमती है। आप इस फिल्म के जरिए यह महसूस करेंगे कि दिल्ली में चारों तरफ इमारतें, तारों का जाल और कितना प्रदूषण है। इसमें पक्षियों को बचना कितना मुश्किल है। फिल्म में यह दिखया गया है कि कैसे दोनों भाइयों ने घायल पक्षियों को बचाने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। फिल्म के प्रत्येक दृश्य पर निदेशक की पेनी नजर रहती है। इससे पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश जाता है कि पर्यावरण और जीव-जंतु के प्रति आपकी जिम्मेदारी क्या है यह इस बात को अहसास कराती है। ऑल विस्टि ने कांस्य फेस्टिवल में अपना लोहा मनवा चुकी है।


‘द एलि व्हिस्परर्स’ : फिल्म ‘द एलि व्हिस्परर्स’ में दक्षिण भारत में रह रहे एक कपल और एक हाथी के बीच के निस्वार्थ प्रेम को दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कार्तिकी गोंसाल्वेस के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म को गुनीत मोंगा और अचिन जैन दौरा निर्मित किया गया है। इस फिल्म में आप देखेंगे की जानवरों की भी भावनाएं होती हैं। इस फिल्म में एक पति- पत्नी अनाथ हाथी रघु की देखभाल की जिम्मेदारी लेते हैं। रघु के अस्तित्व को बचाने के लिए दक्षिण भारतीय जोड़ा तमाम कोशिशें करता है।

वे लोग न केवल रघु की सुरक्षा करते हैं, बल्कि उसे भगवान का दर्जा देते हुए उसकी पूजा भी करते हैं। फिल्म यह भी दिखाने में काफी मददगार साबित हुई है कि एक इंसान और जानवर के प्रति किस तरह का प्रेम और इसके संरक्षण की क्या अहमियत है। साथ ही इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए दक्षिण भारत के जंगलों की सुंदरता को भी दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 8 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

ऑस्कर में नॉमिनेट हुए फिल्मों की सूची
बेस्ट पिक्चर : ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, अवतार : द वे ऑफ वाटर, द बंशीज ऑफ इनिशरिन, एल्विस, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस, द फेबलमैंटार, वीमेन टॉकिंग, ट्रायंगल ऑफ सैडनेस।

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग : अप्लॉज (टेल इट लाइक अ वुमेन), होल्ड माय हैंड (टॉप गनरू मैवरिक), लिफ्ट मी अप (ब्लैक पैंथररू वकांड फॉर एवर), दिस इज अ लाइफ (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस), ‘नाटू-नाटू’ (आरआरआर)। बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्म :ऑल दैट ब्रीद्स, ऑल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड, फायर ऑफ लव, अ हाउस मेड ऑफ स्प्लिंटर्स, नवल्नी बेस्।

बेस्ट डाक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म : द एलिफेंट व्हिसपरर्स, हॉलआउट, हाउ डू यू मेजर अ ईयर, द मार्था मिचेल इफेक्ट, स्ट्रेंजर ऐट द गेट। आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘हमने इतिहास रचा है। यह साझा करना गर्व और सौभाग्य की बात है कि ‘नाटू-नाटू’ को 95 अकादमी ऑस्कर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ गीत बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग्स के लिए नामांकित किया गया है। वही जैकलीन फर्नांडिस ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया कि मेरे पास शब्द नहीं है। मैं दियेन वारेन और सोफिया कार्सन को बधाई देती हूं कि अपलॉज गाना ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ है। मुझे आप लोगों पर गर्व है। आप लोगों की इस खूबसूरत फिल्म के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। इसमें काफी अच्छे कलाकार भी हैं। धन्यवाद।’

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD
bacan4d toto
bacan4d toto
Toto Slot
slot gacor
slot gacor
slot toto
Bacan4d Login
bacan4drtp
situs bacan4d
Bacan4d
slot dana
slot bacan4d
bacan4d togel
bacan4d game
slot gacor
bacan4d login
bacantoto 4d
toto gacor
slot toto
bacan4d
bacansport
bacansport
bacan4d
bacan4d
bacan4d
bacan4d
bacan4d
bacan4d
bacan4d
slot gacor
slot77 gacor
Bacan4d Login
Bacan4d toto
Bacan4d
Bacansports
bacansports
slot toto
Slot Dana
situs toto
bacansports
bacan4d
bacan4d
bacan4d
bacan4d
bacan4d
slot gacor
bacan4d
bacan4d
bacan4d online
bandar slot
bacan4d slot toto casino slot slot gacor